{"_id":"bc33f0da20625a3f1459d2ae498bd9a5","slug":"sharad-pawar-uses-derogatory-sentence-election-commission-send-notice-to-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने बयान पर फंसे पवार, मिला नोटिस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अपने बयान पर फंसे पवार, मिला नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 25 Mar 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने स्याही को मिटाकर दोबारा मतदान करने संबंधी बयान को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री ने मुंबई में लोगों से कहा था कि मुंबई व सतारा में अलग अलग दिनों में मतदान का लोग फायदा उठाएं।
मुंबई में मतदान बाद में है। लोग पहले अपने गांव सतारा में मतदान करें तथा उंगली पर स्याही का निशान मिटाकर वे मुंबई लौटकर दोबारा मतदान करें।
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शरद पवार के इस बयान की एक सीडी चुनाव आयोग को भेजकर शिकायत की कि यह बयान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
आयोग ने पवार के भाषण को देखने के बाद शिकायत को गंभीर मानते हुए नोटिस भेज दिया है। चुनाव आयोग ने शरद पवार को 26 मार्च शाम पांच बजे तक नोटिस का जवाब दाखिल करने का समय दिया है। उल्लेखनीय है कि इस बार सतारा में 17 अप्रैल तथा मुंबई में 24 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन