फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sharad pawar to make mahagatbandhan in Maharashtra

महाराष्ट्र में शरद पवार बनाएंगे महागठबंधन

Mon, 16 Nov 2015 09:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Nov 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
Sharad pawar to make mahagatbandhan in Maharashtra

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली सफलता के बाद उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक बिहार पैटर्न अपनाने की चर्चा शुरू हो गई है।

विज्ञापन


इस कड़ी में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार महाराष्ट्र में पहल करने की तैयारी कर रहे हैं। पवार कांग्रेस सहित समान विचारधारा वाली पार्टियों को साथ लेकर महागठबंधन बनाने पर विचार कर रहे हैं, जो राज्य में सत्ताधारी भाजपा का मुकाबला करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने सूबे में होने वाले विधान परिषद चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर बिहार पैटर्न आजमाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पवार ने विपक्ष की एकजुटता को लेकर मंथन बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में अगले साल विधानपरिषद के 30 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। विधान परिषद की करीब आठ सीटों के लिए अगले महीने ही चुनाव होंगे। बीते 15 साल से सत्ता में होने के कारण इनमें से अधिकांश सदस्य एनसीपी और कांग्रेस के हैं।

विधान परिषद चुनावों जांचेंगे बिहार पैटर्न

Sharad pawar to make mahagatbandhan in Maharashtra

सोमवार को पवार ने राज्य के चुनावों और बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा को लेकर पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई थी। इस बारे में प्रदेश एनसीपी अध्यक्ष सुनील तटकरे ने बताया कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार से मुकाबले के लिए कांग्रेस सहित समान विचारधारा वाले दलों का गठबंधन बनाया जाएगा।

अगले महीने विधानपरिषद की 8 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ चर्चा हुई है। ये विधानपरिषद की स्थानीय नगर निकाय से चुनी जाने वाली सीटें हैं। तटकरे ने कहा कि अगले साल जिन 30 सीटों पर चुनाव होना है उनमें से 10 एमएलए कोटे की सीट हैं।

यदि कांग्रेस-एनसीपी मिलकर लड़ें तो हम 10 में से तीन सीट जीत सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक बैठक में पवार ने कहा कि आगामी सात दिसंबर से शुरू हो रहे विधानमंडल के नागपुर सत्र में सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दल कांग्रेस के साथ मिलकर रणनीति तैयार की जाए।

पवार ने कहा कि देश में मोदी सरकार के खिलाफ माहौल बन चुका है। बिहार चुनाव नतीजे से यह साबित हो गया है। इसलिए हमें कांग्रेस के साथ मिलकर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed