फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sharad pawar said yes meeting held between me and modi

'नरेंद्र मोदी कोई आतंकवादी नहीं'

Sun, 09 Feb 2014 09:06 PM IST
Updated Sun, 09 Feb 2014 09:06 PM IST
विज्ञापन
Sharad pawar said yes meeting held between me and modi

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने कई दिनों की टालमटोल के बाद आखिर मान ही लिया कि उनकी मुलाकात भाजपा के प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से हुई थी।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के थाणे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शरद पवार ने माना कि उनकी मुलाकात नरेंद्र मोदी से हुई थी। शरद पवार ने कहा कि उनके गुजरात दौरे के दौरान उन्होंने मोदी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


'मोदी कोई आतंकी और गुनाहगार नहीं'

Sharad pawar said yes meeting held between me and modi

शरद पवार ने सफाई देते हुए कहा क‌ि केंद्रीय कृषि मंत्री के तौर पर मुझ पर देश में खाद्य पैदावार बढाने और खाद्य सुरक्षा कानून के क्रियान्वयन के ल‌िए कई राज्यों का दौरा करना होता है।

ऐसे ही दौरे के दौरान उनकी मुलाकात पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हुई। इसी तरह ओडिशा में नवीन पटनायक से, मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान से और जब अहमदाबाद गया तो नरेंद्र मोदी से मिला।

शरद पवार ने मोदी से मुलाकात पर सवाल‌िया लहजे में कहा क‌ि मोदी कोई पाक‌िस्तानी या चीन से नहीं है। उनसे म‌िलना गुनाह नहीं है। पवार ने मोदी को अपनी ओर से क्लीन च‌िट देते हुए कहा क‌ि मैं नहीं मानता क‌ि मोदी गुनाहगार हैं।

उन्होंने कहा क‌ि मुझे उनसे म‌िलने में कोई गुरेज नहीं है और वह कोई आतंकी नहीं हैं।इससे पहले पवार और उनकी पार्टी के नेता नकारते रहे थे क‌ि उनकी मुलाकात नरेंद्र मोदी से हुई थी।

एक मराठी अखबार ने क‌िया था गु्प्त मुलाकात का दावा

Sharad pawar said yes meeting held between me and modi

मोदी और पवार की मुलाकात को लेकर मराठी अखबार लोकसत्ता में खबर छपी थी। खबर के मुता‌बिक एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की 17 जनवरी को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के साथ एक गुप्त बैठक हुई थी।

दोनों नेताओं में इस बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई। अखबार की र‌िपोर्ट के मुताब‌िक मोदी और पवार की इस चर्चा की जानकारी दोनों पार्ट‌ियों के दूसरे बड़े नेताओं को भी नहीं थी।

विज्ञापन

क्या बदल रहा है NCP का रूख

Sharad pawar said yes meeting held between me and modi

बीते कुछ द‌िनों से नरेंद्र मोदी को लेकर ए‍नसीपी की ओर से नरमी के संकेत द‌िए जा रहे थे। एनसीपी के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोदी के समर्थन में बयान देते रहे हैं।

हालांक‌ि मीड‌िया में आई इन खबरों के बाद सफाई देते हुए वर‌िष्ठ नेता डीपी त्रिपाठी ने कहा क‌ि ज‌िस द‌िन इस मीट‌िंग के होने की बात कही जा रही है उस द‌िन पवार ‌द‌िल्ली में थे ही नहीं।

मीड‌िया में इस बात के सार्वजन‌िक होने के बाद भाजपा और एनसीपी के गठबंधन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल यह कह चुके हैं कि दंगों पर मोदी को घेरना बंद किया जाना चाहिए और अदालत के फैसले का सम्मान होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed