फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sharad pawar ncp will attack on congress

पवार का पावर प्ले, कांग्रेस पर हल्ला बोलेगी एनसीपी

Thu, 26 Sep 2013 12:02 AM IST
धीरज कनोजिया/नई दिल्ली
धीरज कनोजिया/नई दिल्ली Updated Thu, 26 Sep 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
sharad pawar ncp will attack on congress

राहुल गांधी महाराष्ट्र में एनसीपी को ललकार रहे हैं कि अगर कांग्रेस अपने बूते पर जीती तो एनसीपी की दरकार नहीं है।

विज्ञापन


तो ऐसे शरद पवार भी हाथ पर हाथ धर कर नहीं बैठे हैं। दरअसल पवार ने कांग्रेस को दूसरे राज्यों में जोर का झटका चुपके से देने की तैयारी कर ली है।

पवार ने अपनी पार्टी के नेताओं को देश के आगामी चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को निशाने पर लेने की योजना बना ली है।

उन्होंने पार्टी के मैनेजरों को चारों राज्यों के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतार कर कांग्रेस के वोट बैंक पर सेंध लगाने के निर्देश दिए हैं।

नतीजतन, दिल्ली में सभी सीटों के अलावा पार्टी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है।

एनसीपी ने दिल्ली के चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा पानी को बनाया है। पार्टी का आरोप है कि शीला दीक्षित सरकार ने अपने 15 साल में दिल्ली के लोगों से पानी पीने का हक छीन लिया है।

पार्टी के संसदीय मामलों के राष्ट्रीय सचिव कंवर प्रताप सिंह कहते हैं कि दिल्ली में जल बोर्ड शीला दीक्षित के पास रहा है। मगर आज की तारीख में वसंत कुंज में तीन करोड़ का मकान खरीदने वाले को पीने का पानी ढंग से उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


उधर, पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद डी पी त्रिपाठी कहते हैं कि पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है और उसने पिछले विधानसभा चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीपी के केंद्रीय नेताओं ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की प्रदेश इकाइयों से संभावित उम्मीदवारों की सूची मांगी है। पार्टी की तैयारी है कि अगले महीने की शुरूआत में ही उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed