फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sharad Pawar comment on bjp

सत्ता का दुरुपयोग कर रही भाजपा: शरद पवार

Wed, 03 Feb 2016 09:37 AM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
Sharad Pawar comment on bjp

पूर्व सांसद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता समीर भुजबल की मनी लॉन्ड्रिंग के में ईडी द्वारा गिरफ्तारी के एक दिन बाद पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पवार ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने पिछले 40 सालों में सत्ता का ऐसा घोर दुरुपयोग नहीं देखा।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में पवार ने कहा, ‘मैंने कांग्रेस और एनसीपी के सरकार के अलावा अन्य सरकारें देखी हैं। मैंने 1995 में शिवसेना और भाजपा की सरकार को भी करीब से देखा है। लेकिन लोकतंत्र में पिछले 40 सालों में सत्ता का ऐसा घोर दुरुपयोग मैंने कभी नहीं देखा।’ 
विज्ञापन


ईडी ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में एनसीपी नेता व पूर्व मंत्री छगन भुजबल के भतीजे पूर्व सांसद समीर भुजबल को गिरफ्तार किया था। यह अभूतपूर्व है कि तीन केंद्रीय जांच एजेंसियां एक ही आरोप की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनि मंदिर में महिलाओं की मांग का किया समर्थन

Sharad Pawar comment on bjp

हैदराबाद यूनिवर्सिटी में दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या पर पवार ने कहा कि दोषी के खिलाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रबंधन को छात्र के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधी पत्र लिखने वाले मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। पवार ने राज्य के अहमदनगर जिले में शनि शिगंणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध हटाने की मांग का समर्थन किया।

पवार ने कहा, ‘भगवान महिलाओं और पुरुष में भेद नहीं करते हैं और मेरा मानना है कि किसी को भी उन्हें पूजा करने से नहीं रोकना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed