{"_id":"1dca52af7864669b6d46d75fd047a694","slug":"sharad-pawar-clear-he-will-not-be-part-of-next-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पवार के इस दांव से हैरत में सरकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शरद पवार के इस दांव से हैरत में सरकार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 25 Oct 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने सियासी दांव खेला है।
विज्ञापन
शरद पवार ने कहा कि वे 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद बनने वाली केंद्र सरकार में शामिल नहीं होंगे।
पवार पहले ही लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।
एनसीपी प्रमुख ने कहा, 'मैं बिना मंत्री बने खुश रहूंगा। मैं अगली सरकार में किसी पद पर नहीं रहना चाहता हूं।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के राजनीतिक करियर पर भी उन्होंने टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मैंने सलाह दी थी कि वे मनमोहन सरकार का हिस्सा बने। यह उनके लिए बेहतर रहेगा।'
राहुल की कार्यशैली पर पवार ने कहा कि उनके यह कहना मुश्किल है कि वे कैसे काम करते हैं। मेरी राहुल से अधिक मुलाकात नहीं होती है।
इधर केंद्रीय मंत्री और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी कहा कि पवार लोकसभा से नहीं बल्कि राज्यसभा के जरिए संसद में दिखेंगे। हालांकि राकांपा-कांग्रेस का गठबंधन बना रहेगा।
विज्ञापन