फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shanti niketan professor accused of sexual harassment

शांति निकेतन के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप

Wed, 10 Oct 2012 04:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 10 Oct 2012 04:03 PM IST
विज्ञापन
shanti niketan professor accused of sexual harassment

जानेमाने विश्व भारती विश्वविद्यालय में पीएचडी की एक छात्रा ने एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। छात्रा ने इस संबंध में विश्व भारती के कुलपति को शिकायत पत्र भी भेजा है। शिकायत पत्र के आधार पर विश्व भारती ने प्रोफेसर को आरोपों की जांच होने तक पद से हटा दिया है।

विज्ञापन


मामला चार अक्तूबर का है, जब दफ्तर में डाटा जमा कराने के बहाने प्रोफेसर ने पीड़ित लड़की का यौन उत्पीड़न किया। लड़की ने पांच अक्तूबर को इसकी शिकायत कुलपति को कर दी थी। मणिपुर की यह छात्रा एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन, इकॉनोमिक्स व स्टैस्टिक्स विभाग में पीएचडी कर रही थी।
विज्ञापन


इस संबंध में विश्व भारती के प्रवक्ता अमृत सेन ने बताया कि पांच अक्तूबर को कुलपति के पास पीएचडी कर रही एक छात्रा ने शिकायत पत्र भेजा है। इसमें विभाग के एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ जांच करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायत पत्र को प्रोफेसर सुजल कांति सेन के नेतृत्व वाली सात सदस्यीय स्टैंडिंग कमेटी के पास भेज दिया गया है। 13 अक्तूबर को मामले की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, घटना की निंदा करते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री व्रात्य बसु ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है अगर घटना की जांच जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नहीं की गई है। इसकी जांच जल्द होनी चाहिए और आरोपी को दोषी पाए पर जाने कड़ी सजा दी जानी चाहिए। वहीं, घटना के पांच दिन गुजर जाने के बाद भी आरोप पर ध्यान नहीं दिए जाने से क्रोधित राज्य महिला आयोग ने भी विश्व भारती को पत्र लिखकर घटना की जांच की मांग की है।

विश्व भारती के श्रीपल्ली निकेतन की छात्रा ने अपने शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि उसने पीएचडी की प्रवेशिका परीक्षा द्वितीय स्तर की परीक्षा के लिए पेन ड्राइव में कुछ डाटा आरोपी प्रोफेसर के पास जमा किया था। चार अक्तूबर को प्रोफेसर ने उसे डाटा गुम होने का बहाना कर अपने दफ्तर में बुलाया। उसी दिन शाम को जब वह डाटा जमा करने दफ्तर पहुंची तो प्रोफेसर ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।


घटना के अगले दिन ही पीड़िता ने अपने साथियों और एक अन्य प्रोफेसर को इस घटना के बारे में बता दिया था। इसके बाद पीड़िता ने विश्व भारती के कुलपति सुशांत दत्तगुप्त के पास पांच अक्तूबर को लिखित रूप में शिकायत भेजी थी और प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस दौरान पीड़ित छात्रा मणिपुर वापस लौट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed