फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shankar singh vaghela slams narendra modi

कांग्रेसी नेता की जुबान फिसली, मोदी को बताया 'आतंकी'

Wed, 17 Apr 2013 06:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 17 Apr 2013 06:41 PM IST
विज्ञापन
shankar singh vaghela slams narendra modi

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी विकास पुरुष नहीं आतंक पुरुष हैं।

विज्ञापन


यह बयान दिया है कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला ने।

वाघेला ने कहा कि मोदी सरकार के विकास के दावे खोखले हैं।

उन्होंने माया कोडनानी और बाबू बजरंगी को राज्य सरकार की ओर से फांसी की मांग को महज दिखावा बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने मोदी पर आरोप लगाया कि चुनाव से पहले उन्होंने राज्य में आतंक और सांप्रदायिक विभाजन का माहौल पैदा कर दिया है।

पानी को तरस रहे लोग
वाघेला ने कहा कि गुजरात में विकास होने की बातें केवल ढकोसला है, जबकि सच्चाई यह है कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में लोग पानी को तरस रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी ने अपनी छवि बनाने को सद्भावना मिशन के लिए 200 करोड़ रुपए पानी की तरह बहा दिए। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि ऐसा सिर्फ अल्पसंख्यकों को लुभाने के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे के बल पर अभियान
वाघेला ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे देश में लोकतांत्रिक एवं दलीय चुनाव प्रणाली है, जहां प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री का सीधे चुनाव नहीं होता। ऐसे में किसी व्यक्ति को पीएम के लिए आगे किया जाना गलत है।


वाघेला ने कहा कि पैसे के बल पर मीडिया में मोदी के पक्ष में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने इस बात को गलत बताया कि अगला चुनाव मोदी बनाम राहुल गांधी है।

फांसी की मांग महज दिखावा
वाघेला ने वर्ष 2002 के नरोदा पाटिया दंगों में दोषी पूर्व मंत्री माया कोडनानी और बाबू बजरंगी सहित 10 आरोपियों के लिए गुजरात सरकार की ओर से फांसी की मांग को महज दिखावा बताया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार एक तरफ दंगाइयों को छूट देती है तो दूसरी तरफ अल्पसंख्यकों को गुमराह करने के लिए ऐसी बातें करती है।

नरोदा पाटिया दंगों के मामले में एक विशेष अदालत ने माया कोडनानी को 28 वर्ष की कैद की सजा सुनाई थी, जबकि बाबू बजरंगी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

28 फरवरी 2002 को गुजरात के नरोदा पाटिया इलाके को घेर कर 97 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed