फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shall we call rahul gandhi badshah if not shahzada: bjp

'तो क्या हम राहुल को बादशाह कहें'

Wed, 30 Oct 2013 08:26 AM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 30 Oct 2013 08:26 AM IST
विज्ञापन
shall we call rahul gandhi badshah if not shahzada: bjp

नरेंद्र मोदी के राहुल गांधी को बार-बार ‘शहजादा’ कहने पर भड़की कांग्रेस की झल्लाहट को भाजपा ने यह कहकर और भी बढ़ा दिया है कि क्या अब उन्हें कांग्रेस उपाध्यक्ष को ‘बादशाह’ कहना चाहिए।

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा, ‘अगर उन्हें ‘शहजादा’ कहना गलत है, तो क्या फिर उन्हें ‘बादशाह’ कहकर पुकारना चाहिए?’

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी द्वारा बार-बार राहुल को शहजादा कहकर पुकारने से भड़की कांग्रेस ने चेताया था कि मोदी इस तरह के शब्दों का प्रयोग बंद करें। लेकिन जवाब में मोदी ने पटना रैली के दौरान कहा कि अगर कांग्रेस वंशवाद खत्म कर देती है, तो वह भी राहुल को शहजादा कहना छोड़ देंगे।
विज्ञापन


पटना में रविवार को मोदी की रैली में हुए सीरियल ब्लास्ट पर यूपीए सरकार और बिहार की नीतीश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाए कि घटना के बाद कांग्रेसी नेता गैर जिम्मेदाराना राजनीतिक बयान देने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रैली के लिए बुनियादी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था। सरकार आतंकी नेटवर्क को खत्म करने में नाकाम रही है।

लेखी ने कहा, ‘केंद्र की लापरवाही के चलते देश में इंडियन मुजाहिदीन की जड़े मजबूत हो रही हैं।’ धमाकों के बावजूद मोदी के रैली में पहुंचने के फैसले का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह रैली में नहीं जाते, तो जनता में गलत संदेश जाता।

उन्होंने धमाकों वाले दिन ही गृहमंत्री द्वारा बॉलीवुड के एक कार्यक्रम में भाग लेने के फैसले की भी आलोचना की। उन्होंने पूछा कि क्या ऐसे मंत्रियों को पद पर बने रहना चाहिए। सरकार सुरक्षा इंतजामों के साथ खेल रही है।


लेखी ने कहा कि हमने मोदी की सुरक्षा के लिए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की मांग की थी। आखिर क्यों एसपीजी सुरक्षा सिर्फ एक खास परिवार तक ही सीमित है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed