केजरीवाल ने कांग्रेस में कराया झगड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चतुर्वेदी ने शकील के इस बयान को पार्टी की छवि खराब करने वाला भी करार दिया। साथ ही चतुर्वेदी ने मोदी को सांप्रदायिक नेता करार देते हुए उन्हें देश की एकता के लिए खतरा करार दिया।
अहमद ने ट्विटर पर लिखे अपने संदेश में केजरीवाल को मोदी से ज्यादा नैतिकतावादी करार दिया था। उनका कहना था कि केजरीवाल ने तो राष्ट्रीय आकांक्षा पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी, मगर दूसरी ओर इसी तरह की आकांक्षा रखने वाले मोदी मुख्यमंत्री पद से चिपके हुए हैं।
मोदी की राजनीति से देश को खतरा
चतुर्वेदी ने शकील अहमद के बयान को बेतुका बताते हुए कहा कि इससे पार्टी की छवि खराब होती है।
उन्होंने कहा कि यह अलग बात है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार मोदी सांप्रदायिक राजनीति करते हैं और उनकी इस राजनीति से देश की एकता को खतरा है।
अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने ये भी कहा कि इनमें से एक अराजकतावादी है तो दूसरा सांप्रदायिक। इसलिए इन दोनों की न तो तुलना हो सकती है और न ही ऐसा किए जाने की जरूरत ही है।