{"_id":"15560c9121dc036196d0713d0ef69f98","slug":"shakeel-ahmed-meets-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित बयान पर शकील ने दी सोनिया को सफाई","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
विवादित बयान पर शकील ने दी सोनिया को सफाई
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2013 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन मुजाहिदीन से संबंधित विवादित बयान के बाद कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।
विज्ञापन
मुलाकात के बाद अहमद ने अपने बयान को लेकर सफाई दी है कि उन्होंने सिर्फ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के आकलन को ही सामने रखा है। उन्होंने खुद की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर एनआईए के तथ्यों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।
शकील अहमद ने अपने ट्वीट में कहा था कि इंडियन मुजाहिदीन का गठन गुजरात दंगों के बाद हुआ। पार्टी ने उनके इस बयान से दूरी बना ली थी।
मंगलवार को भी पार्टी ने दूरी बनाते हुए कहा कि जब पार्टी के नेता ने अपनी बात सामने रख दी है तो अब कांग्रेस के लिए इस पर ज्यादा कुछ कहने की गुंजाइश नहीं है। मगर पार्टी इस बात का जवाब नहीं दे पाई कि क्या वह शकील अहमद की इस बात से सहमत है अथवा नहीं।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता राज बब्बर ने कहा कि इस मसले पर पार्टी का कोई रुख नहीं है। अहमद ने अपनी बात स्पष्ट कर दी है।
उधर, शकील अहमद ने मंगलवार को इस बात को गलत बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें तलब किया था। उन्होंने कहा कि वह विदेश दौरे पर जा रहे हैं। लिहाजा कांग्रेस अध्यक्ष को इसकी जानकारी देने गए थे।
विज्ञापन