'देश पूछ रहा है, कहां हैं 56 इंच छाती वाले भैया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की ओर से हो रहे लगातार अतिक्रमण और पाकिस्तान के संघर्ष विराम के उल्लंघन की घटनाओं को देखते हुए कांग्रेस ने मोदी सरकार पर पलटवार किया है। कांग्रेस ने पूछा कि अब छप्पन इंच की छाती वाले भैया कहां हैं।
कांग्रेस की यह चुनौती ऐसे समय आई है जब लद्दाख में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय क्षेत्र में घुसने की खबर आई है। पाकिस्तान की ओर से भी लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी है।
जम्मू कश्मीर यात्रा पर जाने वाले हैं पीएम
कांग्रेस ने ये टिप्पणियां उस वक्त की जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को जम्मू कश्मीर की अपनी पहली यात्रा पर जा रहे हैं।
पार्टी महासचिव शकील अहमद ने आज ट्विटर पर लिखा है कि चीनियों के नियमित रूप से अतिक्रमण और पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम के उल्लंघन को देखकर लोग बेसब्री से देख रहे हैं कि छप्पन इंच की छाती वाले भैया कम से कम ट्विटर पर ही कोई कदम उठाने की बात कहेंगे।
कांग्रेस के नेता लगातार मोदी के चुनावी नारों का सहारा लेकर मोदी सरकार पर पलटवार कर रहे हैं। भाजपा के चुनावी नारे अच्छे दिन आने वाले हैं से लेकर बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार कांग्रेस के लिए हथियार बन गए हैं।
हालातों का जायजा लेंगे प्रधानमंत्री
पाकिस्तान की ओर से होने वाले संघर्ष विराम के उल्लंघनों के बारे में मोदी को श्रीनगर के बादामी बाग सेना मुख्यालय में विशेष ब्रीफिंग सत्र में जानकारी दी जाएगी।
वहां उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टीनेंट जनरल डी एस हूडा के अलावा सेना की 14 चिनार कोर और 16 कोर के सैन्य कमांडर प्रधानमंत्री को पाकिस्तान और चीन से लगी नियंत्रण रेखाओं पर सुरक्षा की स्थिति की जानकारी देंगे।