फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shakeel Ahmad controversial tweet on Muslim terrorists

शकील अहमद का विवादित बयान, शुक्र है छोटा राजन मुसलमान नहीं

Thu, 19 Nov 2015 06:43 AM IST
Updated Thu, 19 Nov 2015 06:43 AM IST
विज्ञापन
Shakeel Ahmad controversial tweet on  Muslim  terrorists

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पार्टी महासचिव शकील अहमद के एक ट्वीट से बवाल पैदा हो सकता है। इस विवादित ट्वीट से शकील अहमद राजनीतिक दलों के निशाने पर भी आ गए हैं। कांग्रेस नेता शकील अहमद ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और उल्फा लीडर अनूप चेतिया को लेकर विवादित ट्वीट किया है।

विज्ञापन


शकील अहमद ने बुधवार को ट्वीट के जरिए बयान दिया है कि शुक्र हैं! छोटा राजन और उल्फा लीडर अनूप चेतिया मुसलमान नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि अगर छोटा राजन और अनूप चेतिया मुसलमान होते तो मोदी सरकार का रवैया कुछ और ही होता है।
विज्ञापन


शकील के इस बयान से सियासत गरमा गई है। उनके इस ट्वीट पर भाजपा ने कांग्रेस पर सांप्रदायिक राजनीति का आरोप लगाते हुए उनके बयान को शर्मनाक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा का पलटवार

Shakeel Ahmad controversial tweet on  Muslim  terrorists

छोटा राजन और अनूप चेतिया को लेकर कांग्रेस नेता शकील के अहमद के ट्वीट पर भाजपा ने पलटवार किया है। शकील अहमद के बयान कीभाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कड़ी निंदा करते हुए शकील अहमद के बयान को शर्मनाक बताया।

पात्रा ने कहा कि धार्मिक आधार पर आतंकवादियों के बीच भेदाभाव करना शर्मनाक है। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि शकील अहमद हर चीज में मजहब निकालते हैं।

वहीं जावड़ेकर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कांग्रेस पार्टी देश की सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी है और यही कांग्रेस की रणनीति रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्येक घटना में मजहब खोजती है।

वहीं भाजपा प्रवक्ता न‌लिन कोहली ने शकील अहमद के बयान पर पार्टी से सफाई मांगी है। कोहली ने कहा कि कांग्रेस बताए कि क्या यह पार्टी का आधिकारिक बयान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed