फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shakeel-ahamad-slams-narendra-modi

लालू के मामले में कांग्रेस ने मोदी को लपेटा

Tue, 01 Oct 2013 09:23 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
एजेंसी/दिल्ली Updated Tue, 01 Oct 2013 09:23 PM IST
विज्ञापन
Shakeel-ahamad-slams-narendra-modi

कांग्रेस ने चारा घोटाले में लालू यादव को दोषी ठहराए जाने के मामले में नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर चुटकी ली है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा है कि मोदी की चुप्पी से लगता है कि मोदी इस पर खुश नहीं हैं। अगर मोदी इस पर कुछ बोलते तो यह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फायदा पहुंचाता।

कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने ट्विटर पर कहा कि लगता है लालू यादव को दोषी ठहराए जाने से मोदी खुश नहीं हैं।

सोमवार को मोदी ने चार ट्वीट किए लेकिन किसी में भी इस फैसले पर कोई खुशी नहीं जताई गई। क्योंकि उन्हें मालूम है कि अगर वह टिप्पणी करेंगे तो यह नीतीश कुमार को फायदा पहुंचाएगा।
विज्ञापन


नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने 16 जून को बीजेपी से 17 साल पुराना नाता तोड़ लिया था। नरेंद्र मोदी को भाजपा के चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाए जाने के बाद जदयू ने यह फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी को भाजपा का पीएम उम्मीदवार बनाने के बाद दोनों के बीच की दरारें और बढ़ गई हैं। यह साफ है कि पिछले कुछ साल से मोदी और नीतीश के रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं।

भाजपा से अलग होने के बाद जदयू ने आरोप लगाया था कि बिहार में राजद और भाजपा में एक तरह की मिलीभगत है। लालू यादव ने इसका जबरदस्त विरोध किया था। माना जा रहा है कि चारा घोटाले में दोषी ठहराए जाने के बाद जदयू को फायदा मिलेगा।


इस मामले से लालू यादव का जनाधार घट जाएगा। यह भी माना जा रहा है कि कांग्रेस और जदयू के बीच नजदीकियां बढ़ती जा रही है और अगले आम चुनाव में दोनों मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed