{"_id":"1ba5293a-692f-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"shahrukh-will-get-complete-freedom-in-pakistan-says-saeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शाहरुख पाक आएं, यहां पूरी आजादी मिलेगी'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'शाहरुख पाक आएं, यहां पूरी आजादी मिलेगी'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 29 Jan 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के एक इंटरव्यू ने नया विवाद पैदा कर दिया है। अंग्रेजी पत्रिका आउटलुक टर्निंग प्वांइट्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि भारत में मुसलमान होने की कुछ समस्याएं भी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि मुसलमान होने के कारण उन्हें बेवजह राजनीतिक नेताओं द्वारा निशाना बनाया जाता रहा है। शाहरुख के बयान पर जमात-उद-दावा सरगना हाफिज सईद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शाहरुख चाहें तो पाकिस्तान आकर रह सकते हैं, उन्हें पूरी आजादी मिलेगी।
विज्ञापन
शाहरुख ने अपना बयान 11 सितंबर के बाद के माहौल में भारत में मुसलमान की स्थिति से जुड़े एक सवाल के जवाब में दिया था।
उन्होंने इंटरव्यू में कहा था, 'मैं कभी कभी बेवजह राजनीतिक नेताओं के निशाने पर होता हूं जो ये समझते हैं कि भारत में मुसलमानों के साथ जो भी गलत और राष्ट्र विरोधी है मैं उसका प्रतीक हूं।'
विज्ञापन
शाहरुख ने कहा का कि मुझ पर कई बार आरोप लगे हैं कि मैं पड़ोसी देश के प्रति अधिक भावनाएं रखता हूं न कि अपने देश के प्रति।
संभावना जताई जा रही है कि शाहरुख ने ये बयान कट्टरपंथी नेताओं के संदर्भ में दिया है लेकिन जमात-उद-दावा सरगना हाफिज सईद ने उनके बयान पर टिप्पणी कर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।
हाफिज सईद ने एक एक्सप्रेस टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा है कि शाहरुख खान का हम पाकिस्तान में स्वागत करते हैं और वो जब तक चाहें यहां रह सकते हैं। वहीं शाहरुख ने हाफिज सईद के बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।