फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shahrukh should be allowed entry in wankhede stadium: raj

'आतंकी नहीं हैं शाहरुख, वानखेड़े में बैन हटे'

Tue, 07 May 2013 07:51 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 07 May 2013 07:51 PM IST
विज्ञापन
shahrukh should be allowed entry in wankhede stadium: raj

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन अभिनेता शाहरुख खान के वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश पर पांच साल की लगी रोक जारी रखने पर अडिग है।

विज्ञापन


इस बीच, एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे और कांग्रेस पार्टी ने बॉलीवुड स्टार पर लगा प्रतिबंध हटाने की मांग की है। राज ठाकरे ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की कार्रवाई को बचकाना करार दिया है, जबकि महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा है कि शाहरुख को दी गई सजा लोकतांत्रिक नहीं है।

ठाकरे ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले साल वानखेड़े स्टेडियम में जो कुछ हुआ वह गलत था, लेकिन अब वह अध्याय खत्म हो चुका है और शाहरुख को स्टेडिम के भीतर जाने की इजाजत दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


राज ने कहा कि शाहरुख कोई आतंकी नहीं है कि उन्हें स्टेडियम में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में प्रवेश पर रोक लगाने जैसी बचकाना बातें खत्म होनी चाहिए और आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान पर लगी रोक हटाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने एमसीए अध्यक्ष रवि सावंत को मेल भेजकर शाहरुख पर लगी रोक हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पिछली साल की घटना के लिए शाहरुख सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं। ऐसे में उन्हें स्टेडियम में प्रवेश से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed