फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shahrukh khan should talk about india when he lives in india

'भारत में रहकर भारत की बात करें शाहरुख खान'

Sun, 20 Dec 2015 06:17 AM IST
Updated Sun, 20 Dec 2015 06:17 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan should talk about india when he lives in india

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर हमला बोलते हुए कहा कि देश ने उन्हें सम्मान एक एक्टर के नाते दिया है, मुस्लिम के नाते नहीं। उन्हें इसी रूप में फिल्म में पेश होना चाहिए, विशेष मानसिकता के साथ डायरेक्टर बनने की कोशिश न करें।

विज्ञापन


साध्वी ने शाहरुख की फिल्म के विरोध का समर्थन किया और कहा कि बेहतर होगा शाहरुख भारत में रहकर भारत की ही बात करें। शनिवार को मथुरा आई केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रेस से रूबरू होते हुए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजम खां सपा की नौका डुबोने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


संत समाज के खिलाफ बोलना आजम खां की हिस्ट्री बन गई है। जनता प्रदेश सरकार से चार साल का हिसाब न मांगे इसलिए ध्यान भटकाया जा रहा है। बीजेपी नेता ने कहा कि 2017 में भाजपा अपने दम पर ही चुनाव लड़कर सत्ता में आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को कोर्ट का सम्मान करना चाहिए

shahrukh khan should talk about india when he lives in india

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल की कोर्ट में पेशी पर मंत्री निरंजन ज्योति ने कहा कि सभी को कोर्ट का सम्मान करना चाहिए। यह मामला कांग्रेस शासन काल का है। कांग्रेस बेवजह एक माह से संसद नहीं चलने दे रही है।

जीएसटी बिल पास न होना साबित करता है कि कांग्रेस को अपनी हार अब तक हजम नहीं हुई और वह जनहितकारी कार्यों में अवरोध पैदा कर रही है।

साध्वी ने मुसलमान होकर भी हनुमान जी का मंदिर बनाने वाले मुंशी खां का स्वागत किया। इससे पहले उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु के नेतृत्व मे संगठन ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कुंवर सिंह निषाद भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed