शाहरुख को भुगतना पड़ा गलती का खामियाजा
वॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को आखिरकार अपने मन्नत बंगले के बाहर सड़क पर अवैध तरीके से आरसीसी रैंप बनाने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। स्थानीय लोगों के शिकायत के बाद बीएमसी के तोड़क दस्ते ने उसे तोड़ दिया था और उसके बाद हर्जाने का नोटिस दिया था।
इस कारवाई का बीएमसी ने 1,93,784/- रुपए आर्थिक दंड लगाया था। शाहरूख खान ने इसका भुगतान कर दिया है। बीएमसी प्रशासन ने आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को यह जानकारी दी हैं।
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) प्रशासन से शाहरुख खान के अवैध तरीके से बनाए आरसीसी रैंप की तोड़ कार्रवाई और उसके भुगतान की कुल रकम की जानकारी मांगी थी।
तोड़ दिया गया अवैध आरसीसी रैंप
बांद्रा एच पश्चिम बीएनसीा वार्ड कार्यालय के सहायक अभियंता (मरमत) ने
गलगली को बताया कि बीएसी आयुक्त अजोय मेहता के आदेश पर 6 फरवरी 2015 को
मन्नत बंगले को नोटीस जारी कर शाहरुख खान को 7 दिन के भीतर अवैध रैंप को
तोड़ने का समय दिया था।
समय खत्म होते ही 14 फरवरी और 15 फरवरी 2015
को अवैध आरसीसी रैंप तोड़ दिया गया। शाहरुख खान पर आरोप था कि उन्होंने
बांद्रा पश्चिम के बैंडस्टैंड स्थित एच के भाभा रोड और माउंट मेरी रोड यह
सेटबेक की जगह का अतिक्रमण कर लिया था। उसके बाद बीएमसी ने 4 मार्च 2015 को
शाहरुख खान को पत्र भेजकर तोड़क कार्रवाई का कुल खर्चा 1,93,784/- रुपए 7
दिन में अदा न करने पर एमएमसी एक्ट के तहत नियमों के मुताबिक कारवाई करने
की चेतावनी दी थी। इसके चलते शाहरुख खान को सिटी बैंक के चेक के जरिए
1,93,784/- रुपए अदा करना पड़ा।
शाहरुख खान की तरह प्रसिद्ध
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी सेटबेक की जगह खुद की सुरक्षा के नाम पर
दक्षिण मुंबई के अंटालिया बिल्डिंग निर्माण के दौरान अतिक्रमण किया था।
अनिल गलगली के लगातार 4 वर्ष की जद्दोजहद के बाद अंबानी ने अपने ही हाथों
से कब्जाई जमीन पर बनाया अतिक्रमण तोड़ा था। चूंकि उन्होंने खुद ही
कार्रवाई की थी इसलिए उन्हें बीएमसी को तोड़क कार्रवाई की खर्चा नहीं देना
पड़ा था।