फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shahrukh hrithik movies inspired chinese to intrude into

शाहरुख, रितिक की वजह से चीनियों ने की भारत में घुसपैठ!

Mon, 15 Jul 2013 01:08 AM IST
लेह/एजेंसी
लेह/एजेंसी Updated Mon, 15 Jul 2013 01:08 AM IST
विज्ञापन
shahrukh hrithik movies inspired chinese to intrude into

भारतीय सीमा में चीनी सैनिक आए दिन घुसपैठ करते रहते हैं और इसकी वजह दोनों देशों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का निर्धारण नहीं होना बताया जाता है।

विज्ञापन


लेकिन एक मामले में चीन सीमा के जरिए भारत में घुसपैठ करने वाले तीन चीनी मुसलिम यहां आने की वजह बॉलीवुड सितारों को बता रहे हैं। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इन तीनों की घुसपैठ के कारण का पता लगा रही हैं लेकिन पूछताछ में तीनों ही अलग-अलग राग अलाप रहे हैं।
विज्ञापन


तीनों चीनी मुसलिमों ने सुरक्षा एजेंसियों को घुसपैठ की जो वजह बताई है यदि उस पर विश्वास किया जाए तो उन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और रितिक रोशन का जादू भारत लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों को पिछले महीने 12 जून को सुल्तानचकु के निकट से हिरासत में लिया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सालामो, अब्दुल खालिक और आदिल थोरसांग लद्दाख के उत्तर में स्थित मार्गो चौकी पर सुरक्षा एजेंसियों की हिरासत में है।

18 से 23 साल की उम्र के तीनों ने बताया कि वे बहुत गरीबी में जीवनयापन कर रहे थे। साथ ही उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को भारत में प्रवेश करने और धन कमाने के अपने सपनों के बारे में बताया।

सूत्रों के मुताबिक, तीनों के बयानों में अंतर है। हालांकि तीनों के बयानों में एक समानता यह पाई गई कि वे सभी बॉलीवुड स्टार शाहरुख और रितिक के जादू से मंत्रमुग्ध थे।

फिल्मों में भारत को देख पहुंचे यहां
तीनों ने अलग अलग पूछताछ में बताया कि उनके क्षेत्र शियानजांग प्रांत के कारगालिलिक में बॉलीवुड सितारे शाहरुख और रितिक रोशन काफी लोकप्रिय हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्मों में भारत की समृद्धि को देखकर वे यहां आना चाहते थे।

बयानों में है विरोधाभास
बॉलीवुड सितारों को लेकर जहां तीनों चीनी मुसलिमों के बयान एक समान हैं। वहीं पारिवारिक पृष्ठभूमि और भारत में प्रवेश के लिए इस्तेमाल किए गए मार्ग के बारे में अलग अलग बयान दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियां तीनों के बयान से संतुष्ट नहीं हैं और उनसे पूछताछ जारी रहेगी।

नक्शा, तलवार और डिब्बाबंद खाना मिला

तीनों चीनी मुसलिमों के पास से सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ा राजनीतिक नक्शा मिला। साथ ही उनके पास तलवारें, चाकू, अंडे के पाउडर समेत डिब्बाबंद खाना और 900 युआन से अधिक चीनी मुद्रा तथा चीनी चमड़े की जैकेट भी मिली।

दुभाषिये की मदद से पूछताछ
तीनों चीनी नागरिक यारकंडी और उईघुर भाषा ही जानते हैं। इससे उनसे दुभाषिये की मदद से पूछताछ की जा रही है।

नहीं पता चल सका कहां से की घुसपैठ

यह स्पष्ट नहीं है कि वे कहां से आए है क्योंकि एलएसी के उस पार रहने के लिए सबसे निकटवर्ती स्थान काराकोरम क्षेत्र के उत्तर में है। सुरक्षा एजेंसियां अनुमान लगा रही हैं कि ये सभी या तो राकी नाला, जीवन नाला या दौलत बेग ओल्डी के जरिए भारतीय सीमा में घुसे होंगे।

भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन की नापाक हरकतों पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है। अब दो चीनी हेलीकॉप्टरों ने भारतीय हवाई क्षेत्र के उल्लंघन किया। यह घटना 11 जुलाई की है।

इसके एक दिन पहले ही चीनी सैनिकों ने लद्दाख के चुमार सेक्टर में घुसपैठ की थी और वहां पर भारतीय सेना के बंकरों को तहस नहस करने के साथ ही निगरानी कैमरा भी अपने साथ ले गए थे।


सूत्रों का कहना है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के हेलीकॉप्टर सुबह 8.00 बजे भारतीय वायु सीमा में घुसे और कुछ देर रहने के बाद लौट गए। हालांकि सैन्य सूत्र ऐसी किसी घटना से इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed