दिलीप कुमार पर बयान देकर पलटे शाहनवाज हुसैन
देश में बढ़ रही असहिष्णुता पर शाहरुख खान के बयान के बाद देश की राजनीति में गर्माहट कुछ ज्यादा ही आ गई है। वहीं शाहरुख खान के इस बयान पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति शुरु कर दी है।
दोनों पार्टियों में चल रही छीटाकशी के दौरान कांग्रेस का जवाब देने आए शाहनवाज हुसैन ने ऐसा बयान दिया जिस पर उन्हें सफाई तक देनी पड़ गई।
उऩ्होंने कहा था कि कि कांग्रेस के राज में अभिनेता युसुफ खान को अपना नाम बदल कर दिलीप कुमार रखना पड़ा था। अभी कम से कम ऐसा माहौल तो नहीं है और लोग अपना सही नाम लिख रहे हैं।
अब दी सफाई
वहीं आज अपने बयान पर सफाई देते हुए शाहनावज ने कहा कि उन्होंने अपने बयान में सिर्फ दिलीप कुमार का ही नाम नहीं लिया बल्कि और भी कलाकारों का नाम लिया था।
उन्होंने यह भी कहा कि उस दौर में मधुबाला ने अपना नाम बदल कर महजबीन बानो रख लिया था लेकिन आपको बताते चले कि महजबीन बानो, मीना कुमारी का असली नाम था वहीं मधुबाला का असल नाम मुमताज जेहन था।
शाहरुख खान ने अपने जन्म दिन पर कहा था कि देश में असहिष्णुता तेजी से बढ़ी है, जिसके बाद वे बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गए। भाजपा महासचिव ने उन्हें देशद्रोही कहा और सांसद आदित्यनाथ ने उनकी तुलना आतंकी हाफीज सईद से कर डाली। भाजपा की एक अन्य सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि शाहरुख खान को ईडी ने नोटिस दिया, जिसके बाद उन्हें देश असहिष्णु लगने लगा।