फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shahi imam announces support for the congress

शाही इमाम ने फिर खाई पलटी, कांग्रेस के समर्थन की अपील

Fri, 04 Apr 2014 07:24 PM IST
Updated Fri, 04 Apr 2014 07:24 PM IST
विज्ञापन
shahi imam announces support for the congress

दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने आम चुनावों में कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की है। हालांकि पश्चिम बंगाल में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस को वोट देने की अपील की है।

विज्ञापन


शुक्रवार को इमाम बुखारी ने कांग्रेस को समर्थन की अपील के साथ ही समाजवादी पार्टी की आलोचना भी की। उन्होंने कहा, "कुछ पार्टियां पर्दे के पीछे से सांप्रदायिक पार्टियों की मदद करने की कोशिश कर रही हैं इसलिए हमारी कोशिश होनी चाहिए कि धर्मनिरपेक्ष वोटों का बंटवारा न हो।"
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार की आलोचना करते हुए बुखारी ने कहा, "तक़रीबन दो साल के शासन में समाजवादी पार्टी ने मुसलमानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए और पार्टी के शासन में हुए 100 से ज़्यादा दंगों में मुसलमानों के जान माल का नुकसान रोका नहीं गया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा पर साधा निशाना

shahi imam announces support for the congress

उनका कहना था, "उच्चतम न्यायायल ने भी कहा है कि सपा सरकार लापरवाही नहीं करती तो मुसलमानों को होने वाले नुकसान को रोका जा सकता था। सपा मुसलामनों को न केवल उनके हुकूक देने में विफल रही बल्कि वो उनके जान-माल की हिफ़ाजत करने में भी नाकाम रही।"

इमाम बुखारी ने कहा, ''सपा के समर्थन का सवाल नहीं पैदा होता। यूपी में बहुजन समाज पार्टी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। बसपा के कुछ नुमाइंदे पिछले कुछ महीने में मुझसे मिले।''

बसपा के नुमाइंदों से बातचीत के बारे में उनका कहना था कि बसपा ने भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल नहीं होने का कोई आश्वासन नहीं दिया है और बसपा की मौकापरस्ती को देखते हुए उसकी हिमायत नहीं की जी सकती है।

ममता पर जताया विश्वास

shahi imam announces support for the congress

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रांतीय पार्टी को आम चुनावों में वोट देना वोट बर्बाद करना है। तृणमूल को उनके समर्थन के बारे में इमाम बुखारी ने कहा कि बंगाल में अलग हालात हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि तृणमूल कांग्रेस मुसलमानों की परवाह करेगी।

उनका कहना था कि ममता किसी भी सूरत में एनडीए में शामिल नहीं होंगी इसलिए उनके समर्थन का फ़ैसला किया गया है। मंगलवार को सोनिया गांधी दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के नेतृत्व वाले एक प्रतिनिधि मंडल से मिली थीं और कथित 'धर्मनिरपेक्ष वोट' को बंटने से रोकने के लिए उनसे अपील की थी।

गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने कहा था, "हम शिकायत मिलने पर उसका संज्ञान लेते हैं और अगर हमें इसकी शिकायत मिली तो हम इसका संज्ञान लेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed