फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shaheed hemraj's daughter want terrorist's head

बेटी बोली, 'पापा का सिर काटने वालों का सिर चाहिए'

Thu, 23 Jul 2015 03:50 PM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन
shaheed hemraj's daughter want terrorist's head

शहीद हेमराज की 11 साल की बेटी निर्मल, 10 साल की शिवानी व नौ साल का प्रिंस दोपहर एक बजे आर्मी स्कूल से घर पहुंचे तो मां धर्मवती ने बच्चों को यह खुशखबरी बताई।

विज्ञापन


बेटी निर्मल बोली कि क्या पापा का सिर काटने वाले का भी हमारे यहां के जवानों ने सिर काट लिया। ना शब्द सुनते ही वह मायूस होकर बोली पापा का सिर काटने वाले का भी सिर काट लेना चाहिए।
विज्ञापन


ढाई साल पहले कोसीकलां के गांव शेरनगर के फौजी हेमराज का सिर कलम करने में शामिल आतंकी अनवर को सैनिकों ने पाक सीमा पर मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

इसकी सूचना मिलने पर हेमराज की पत्नी धर्मवती ने कहा कि वह पति के सिर कलम करने वाले को मार गिराए जाने से खुश तो हैं लेकिन जिस तरह से उनके पति का सिर कलम किया गया वह उसका सिर चाहती हैं। साथ ही जिन सैनिकों ने यह काम किया है उनको प्रमोशन दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेमराज के सिर से खेल रहे थे, तब हुई आतंकियो की पहचान

shaheed hemraj's daughter want terrorist's head

शहीद हेमराज का सिर कलम करने के एक साल बाद गांव शेरनगर में लोग इकट्ठा थे तभी आतंकियों ने एक वीडियो जारी कर सेना को चेताया था। वीडियो में चार आतंकी हेमराज के सिर से फुटबॉल खेल रहे थे।

इस वीडियो में आतंकियों ने हेमराज द्वारा चबाई जाने वाली नेवला छाप तंबाकू की पुड़िया तथा उनके द्वारा ड्यूटी के दौरान प्रयोग की जाने वाली टॉर्च भी दिखाई थी। सेनाधिकारियों ने उक्त वीडियो हेमराज की पत्नी धर्मवती को दिखाया था।

धर्मवती ने नेवला छाप तंबाकू जिसे वह बल्क में लेकर ड्यूटी जाने को ले जाते थे उसकी व टॉर्च की पहचान की। धर्मवती ने बताया कि वीडियो में चार आतंकी सेनाधिकारियो ने चिन्हित किए थे। उन्हीं में अनवर हो सकता है।

सेना की राजपूताना राइफल्स में तैनात थे हेमराज

shaheed hemraj's daughter want terrorist's head

मथुरा के थाना कोसीकलां के गांव शेरनगर निवासी 38 वर्षीय हेमराज सेना की राजपूताना राइफल्स में तैनात थे। आठ जनवरी 2013 को कश्मीर के पुंछ जिले के राजौरी सेक्टर के सूने गली इलाके में ड्यूटी के दौरान उनकी आतंकी उनका सिर काटकर ले गए थे।

इसी दौरान मध्यप्रदेश के भी एक फौजी शहीद हुए थे। हेमराज के हत्यारों को सैनिक खोज रहे थे। शहीद हेमराज की पत्नी धर्मवती ने बताया कि उन्हें कुछ समाचार चैनल के जरिए सुबह जानकारी मिली कि शहीद हेमराज के हत्यारे आतंकी मोहम्मद अनवर को सैनिकों ने पुंछ में हुई मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

सूचना पर हेमराज की पत्नी धर्मवती ने खुशी जताई। कहा कि यह अधूरी खुशी है। वह उस आतंकी का सिर चाहती हैं जिसने उनके पति का सिर कलम किया है। साथ ही जिन सैनिकों ने मुठभेड़ में उस भेड़िए को मारा है उस टीम को प्रमोशन किया जाए।

अवागढ़ हाउस में चलाए पटाखे, मिठाई बांटी

shaheed hemraj's daughter want terrorist's head

शहीद हेमराज के सिर कलम करने वाले आतंकी मोहम्मद अनवर को सैनिकों द्वारा मुठभेड़ में ढेर कर देने के बाद डेम्पियर नगर स्थित अवागढ़ हाउस में जश्र मनाया गया।

वहां शहीद हेमराज की पत्नी धर्मवती तीनों बच्चों के साथ मौजूद रही। इस दौरान पटाखे चलाए गए और मिठाई बांटी। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुंवर नरेन्द्र सिंह ने कहा कि जिन सैनिकों ने मुठभेड़ में आतंकी अनवर को मारा है उस टीम को एक लाख ईनाम देने की उनकी इच्छा है।

अमरावती से लोगों ने फोन पर दी सूचना
शहीद हेमराज की पत्नी धर्मवती ने बताया कि इस खुशी का सबसे पहला फोन सुबह 11 बजे अमरावती महाराष्ट्र से आया। वहां पिछले साल वह समाजसेवी लोगों ने सम्मान समारोह में बुलाया था। इसके बाद अन्य लोगों ने भी इसकी सूचना दी। पूछे जाने पर बताया कि सेना की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed