{"_id":"b3d6c3d4-9324-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"shaheed-bhagat-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद भगत सिंह भारत पुत्र क्यों नहीं?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शहीद भगत सिंह भारत पुत्र क्यों नहीं?
नालागढ़ (सोलन)/ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2013 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम लिए बिना शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू ने कहा कि देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते प्राण न्योछावर करने वाले शहीद भगत सिंह को ‘राष्ट्र पुत्र’ का दर्जा क्यों नहीं?
विज्ञापन
उन्होंने मलाल जताया कि इसके लिए वे लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे हैं। हर युवा दर्जा दिलाने के लिए इसके हक में है।
नालागढ़ पहुंचे शहीद के भतीजे और उनके परिजन में इसकी टीस अब भी है। शनिवार को नालागढ़ समेत पूरे प्रदेश में शहीदी दिवस मनाया जाएगा और देश के बीर सुपूतों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
23 मार्च को शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की शहादत को पूरा देश सलाम करता है। लेकिन शहीद भगत सिंह को भारत पुत्र का दर्जा न मिलने की टीस हर बार की तरह इस बार भी युवाओं और उनके परिजनों में रहेगी।
विज्ञापन
दर्जा दिलाने को लड़ रहे लंबी लड़ाई
नालागढ़ पहुंचने वाले शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू से जब इस बारे में संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि आज भी वे तीनों शहीदों को राष्ट्र पुत्र का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हर मंच पर इस मांग को दोहराते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है और उन्हें वह सम्मान (दर्जा) नहीं मिला, जिसके वह असली हकदार थे। नालागढ़ के बाबा बर्फानी चौक में शहीद भगत सिंह को शनिवार को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
शहीद राजगुरु के नाम पर डाक टिकट
शहीद राजगुरु की स्मृति में शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली में डाक टिकट जारी हुआ है, जिसमें शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू, शहीद राजगुरु व सुखदेव सिंह के परिजनों के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
युवा बोले, दर्जा मिलना चाहिए
युवाओं ने शहीद भगत सिंह को भारत पुत्र का दर्जा देने की पुरजोर मांग उठाई है। यान क्लब नालागढ़ के अध्यक्ष ऋषभ शर्मा, प्रिंस शर्मा, रोहित रोमी, युवा क्लब के अध्यक्ष सुमित बस्सी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि शर्मा नौनी, कानूनी सलाहकार राहुल चंदेल ने कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत शहीद भगत सिंह को भारत पुत्र का दर्जा दिया जाना चाहिए। आजादी की नींव रखने में उनका बलिदान विस्मरणीय है।