फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shah rukh khan tops forbes celebrity 100 list

शाहरुख ने महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ा

Fri, 13 Dec 2013 03:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Dec 2013 03:42 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan tops forbes celebrity 100 list

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक बार फिर साबित किया है कि क्यों उन्हें 'किंग खान' कहा जाता है। फोर्ब्स की टॉप 100 इंडियन सेलेब्रिटी की लिस्ट में शाहरुख खान नंबर वन पायदान पर हैं।

विज्ञापन


हमेशा से बॉलीवुड और क्रिकेट के सितारों में जंग रही है कि कौन कितना लोकप्रिय है। इस बार भी इस लिस्ट में एक दूसरे को पछाड़ने की होड़ है।

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नंबर दो पर हैं। पिछले साल वे तीसरे पायदान पर थे। विराट कोहली सबसे कम उम्र के सेलेब्रिटी हैं और उन्हें 7वां स्थान मिला है।
विज्ञापन


इस सूची में सलमान खान (नंबर-3), सचिन तेंदुलकर (नंबर-4), और अमिताभ बच्चन (नंबर-5) भी शामिल हैं।

यदि टॉप टेन सेलेब्रिटी की बात करें तो इसमें अधिकतर पुरुष ही हैं। कैटरीना कैफ ने जरूर 9वां स्थान पाकर अपनी पुख्ता दावेदारी पेश की है।

अन्य सेलेब्रिटी में रवींद्र जडेजा (28), शिखर धवन (39), शंकर एहसान लॉय (52), रणवीर सिंह (66), प्रकाश झा (67), नवजोत सिंह सिद्धू (81), कमल हासन (47) और श्रीदेवी (73) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पिछले साल इस लिस्ट में शामिल कुछ सेलेब्रिटी इस बार बाहर हो गए हैं। इनमें अजीत कुमार, बोमेन ईरानी, इशा गुप्ता और गगन नारंग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed