फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shah aims to be world's largest party

'भाजपा बनेगी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी'

Thu, 13 Nov 2014 08:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 13 Nov 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
Shah aims to be world's largest party

भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाने का सफर जोरों पर है। पार्टी का लक्ष्य विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का है। 56 लाख कार्यकर्ताओं से चला भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का ये महत्वकांक्षी अभियान लगातार जारी है।

विज्ञापन


पूरे देश से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और इस अभियान के संयोजक अरुण सिंह उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने करीब 60 लाख से बीजेपी उम्मीदवारी के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरु की थी।
विज्ञापन


अब ये आंकड़ा तेज़ी से बढ़ रहा है। उन्होंने भरोसा जताया है कि जल्द ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी।
सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी कार्यकर्ताओं की संख्या कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना से भी ज़्यादा करना चाहते हैं। सीपीसी के इस वक्त कार्यकर्ताओं की संख्या 8.3 करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 3.5 करोड़ पार्टी कार्यकर्ता बनाकर बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा कर रही है। अरुण सिंह के मुताबिक पार्टी के टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड काल के बाद पार्टी खुद कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर उन्हें स्थाई तौर पर भाजपा से जोड़ रही है। "हम पार्टी की उपलब्धियों, हमारे कार्यक्रमों की जानकारी मैसेज के माध्यम से इन तक पहुंचा रहे हैं।"

लोगों को पार्टी से जोड़ने की इस प्रक्रिया के जरिये शाह सक्रिय राजनीति में मजबूत किरदार बनने की कोशिश में हैं। पार्टी ने कमजोर इलाकों असम, केरल, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, तमिलनाडु में मज़बूत करने की कोशिशें तेज की हैं।

शाह इस वजह से भी उत्साहित हैं क्योंकि उनके नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यूपी में एकतरफा जीत हासिल की तो वहीं महाराष्ट्र और हरियाणा में अपने दम पर सरकार बनाई।


शाह चाहते हैं कि पार्टी जिस बूथ लेवल की चुनावी तैयारियों से जीती है उसे स्थाई तौर पर पार्टी का हिस्सा बनाया जाए। जिससे पार्टी मजबूत स्थिति के साथ मजबत राजनीति करने में भी सक्षम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed