फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sexual harassment of female military officer

महिला सैन्य अधिकारी का यौन उत्पीड़न, पिता ने लिखा पत्र

Mon, 19 Oct 2015 01:40 PM IST
Updated Mon, 19 Oct 2015 01:40 PM IST
विज्ञापन
Sexual harassment of female military officer

नारी शक्ति दर्शाने के लिए गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली एक महिला सैन्य अधिकारी ही यौन उत्पीड़न का शिकार हो गई है। चौंकाने वाली बात है कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि पीड़िता का कमांडिंग ऑफिसर ही है।

विज्ञापन


महिला अधिकारी के पिता के पिता का आरोप है कि उस कमांडिंग ऑफिसर को सजा देने के बजाय और ऊंचे ओहदे पर तैनात कर दिया गया।

इस मामले में दो महीने पहले ही शिकायत दर्ज करा दी गई थी लेकिन कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामलों को देखने वाली समिति की पहली बैठक इस महीने की शुरुआत में हुई। समिति ने कमांडिंग ऑफिसर के खिलाफ जरूरी कदम उठाने की अनुशंसा की है।

विज्ञापन

पिता ने रक्षा मंत्री का लिखा पत्र

Sexual harassment of female military officer

रक्षा सूत्रों के अनुसार सेना मामले को देख रही है और उचित कदम उठाया जाएगा। इस बीच महिला अधिकारी के पिता ने रक्षा मंत्री मनोहर परिकर को पत्र लिखकर न्याय की गुहार की है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई करने के नाम पर उस कमांडिंग ऑफिसर को और ऊंचे पद पर तैनात कर दिया।

आरोपी अधिकारी ने उनकी बेटी की छवि खराब कर दी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अब जब यह मामला आंतरिक समिति के पास आया है तो उचित कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed