{"_id":"4fff2bf8-cd49-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"sex-racket-geeta-mausi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शादियों से भी दिल न भरा, चलाने लगी 'धंधा'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तीन शादियों से भी दिल न भरा, चलाने लगी 'धंधा'
हरिद्वार/ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सेक्स रैकेट चलाने वाली गीता मौसी पर जैसे-जैसे पुलिस शिकंजा कसती जा रही है वैसे नए राज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
तीन शादी करने वाली गीता पहले पति की मौत के बाद ही दिल्ली में जिस्मफरोशी के धंधे में उतर गई थी। तीसरे पति के साथ धंधा आगे बढ़ाया। अब पुलिस जिस्मफरोशी गिरोह के इस मुख्य सूत्रधार की तलाश में दबिश दे रही है।
सोमवार को रानीपुर पुलिस ने झारखंड की युवती के साथ बलात्कार की घटना का खुलासा करते हुए जिस्मफरोशी कराने वाले गिरोह की सरगना दिल्ली निवासी गीता मौसी को गिरफ्तार कर लिया था (मूल निवासी ग्राम समरे, दातागंज, बदायूं, उत्तर प्रदेश)।
विज्ञापन
मंगलवार को गीता मौसी से की पूछताछ में पुलिस को पता चला कि इसके पहले पति रामवीर की मौत हो गई थी। इसके बाद वह दिल्ली आकर जिस्मफरोशी के धंधे में लग गई।
दिल्ली में ही पप्पू नाम के व्यक्ति से इसने दूसरी शादी की। लेकिन कुछ समय बाद करीब 70 साल के पप्पू को छोड़ दिया।
उम्र ढलने के साथ ही धंधे को बरकरार रखने के लिए गीता मौसी ने महेंद्र निवासी, मंडावली दिल्ली से तीसरी शादी की। दोनों ने मिलकर लक्ष्मी नगर, विवेक विहार, गणेश नगर आदि इलाकों में सेक्स रैकेट चलाने लगे। सूत्रों की मानें तो महेंद्र ही ग्राहकों को लड़कियां पेश करता था।
विज्ञापन
दिन और समय तय करने के साथ-साथ उनका हिसाब-किताब भी वही रखता था। साथ ही गिरोह में शामिल लड़कियों को वह अपनी हवस का शिकार बनाता था।
आस-पास के इलाकों में सेक्स रैकेट संचालित करने वाले गिरोह से भी उसके ताल्लुकात अच्छे थे। जिनके जरिए वह अपनी गिरोह की लड़कियों को धंधे पर भेजता था।
पुलिस का मानना है कि महेंद्र की गिरफ्तारी कई राज खोल सकता है। इसलिए उसे दबोचने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।