फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   severe cold mountain frozen

कड़ाके की ठंड: पहाड़ जमे, मैदान में कंपकंपी

Tue, 01 Jan 2013 09:29 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 01 Jan 2013 09:29 PM IST
विज्ञापन
severe cold mountain frozen

उत्तर भारत ने मंगलवार को नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड के साथ किया है। देश के इस हिस्से के मैदानी इलाके दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूट रही है तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के ऊंचाई वाले इलाके जम से गए हैं।

विज्ञापन


इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी ने जनजीवन की रफ्तार रोक दी है। मैदानी इलाके में एनसीआर का हिंडन क्षेत्र सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हरियाणा के नारनौल और राजस्थान के चुरू में पारा 0.7 तो यूपी के आगरा में 0.9 तक पहुंच गया है।  
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक मौसम के कुछ ऐसे ही रहने का अनुमान लगाया है। एनसीआर में ठंड का आलम यह है कि पूरे क्षेत्र में हर जगह न्यूनतम तापमान 5.5 से नीचे रहा है। फरीदाबाद, गुड़गांव तथा दिल्ली के जाफरपुर तथा लोधी केंद्र में पारा 4.0 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर में दिन के तापमान में सोमवार के मुकाबले थोड़ी राहत रही। सोमवार को कई केंद्रों पर अधिकतम तापमान 11-13 डिग्री के बीच था, जो मंगलवार को थोड़ा ऊपर खिसक गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे 15.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जबकि सोमवार को यह 13.3 डिग्री था। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उधर, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का कहर जारी है। चुरू में पारा 0.7 डिग्री पर पहुंच गया है तो पिलानी में यह 1.4 डिग्री पर रहा। हरियाणा के नारनौल में भी न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री रहा। इसके अलावा भिवानी में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री, करनाल में 4.4 डिग्री तथा हिसार में 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब में अमृतसर में पारा 5.2 डिग्री तक गिरा, जबकि चंडीगढ़ में यह 6.9 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाके में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां हिंडन क्षेत्र में पारा 0.6 तो आगरा में 0.9 डिग्री तक गिर गया। कासगंज में 3.0, मैनपुरी में 3.2, मथुरा में 4.0 और एटा में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी लखनऊ में पारा 4.3 तक गिरा।

यातायात पर कोहरे का कहर
कोहरे के कहर से उत्तर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हवाई सेवा हो या ट्रेन अथवा सड़क यातायात हर जगह प्रशासन लाचार है और यात्री परेशान। धुंध की वजह से मंगलवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 100 विमानों के उड़ान प्रभावित हुए। 60 उड़ाने देरी से संचालित की गईं, जबकि 38 उड़ान रद्द करने पड़े।

ट्रेन सेवा भी कोहरे की वजह से बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है। दर्जनों ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि दर्जनों ट्रेनों के समय बदल कर चलाया जा रहा है। कुछ ट्रेनों को बीच में ही समाप्त कर दिया जा रहा है। जो ट्रेनें चल रही हैं वे 8 से 20 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। सड़क यातायात का हाल भी बुरा है। धुंध की वजह से लगभग सभी इलाकों में वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। साथ ही हादसे की आशंका भी काफी बढ़ गई है।  


लेह में फंसे 203 यात्री निकाले गए
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की वजह से पहाड़ी इलाके में सारे रास्ते बंद हो गए हैं। ऐसे में जम्मू से लेह के बीच कफी संख्या में लोग फंस गए हैं। वायुसेना ने मंगलवार को लेह में फंसे 203 यात्रियों को यहां से बाहर निकाला। इन सभी को विमान से जम्मू लाया गया। रक्षा मंत्रालय के पीआरओ एसएन आचार्या ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से अन्य 65 लोगों को निकालने की योजना पूरी नहीं हो पाई।

दिल्ली में पहली जनवरी का तापमान
वर्ष 2013    4.0 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2012    8.4 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2011    11.0 डिग्री सेल्सियस

मैदानी इलाके में सबसे ठंडा रहा
हिंडन क्षेत्र (एनसीआर)    0.6 डिग्री सेल्सियस

एनसीआर का तापमान
दिल्ली    4/15.3 डि.से.
गाजियाबाद    4.4/11.7 डि.से.
नोएडा    5.2/14.4 डि.से.
गुड़गांव    3.9/19.2 डि.से.
फरीदाबाद    3.2/14.2 डि.से.

--100 विमानों के उड़ान प्रभावित
--38 उड़ान करने पड़े रद्द
--8 से 20 घंटे की देरी से चल रही हैं ट्रेनें  

कहां कितना गिरा पारा
चुरू    0.7
पिलानी    1.4
नारनौल    0.7
भिवानी       3.0
शिमला    4.8
चंबा    3.0
कल्पा    -1.4

जम्मू    7.3
श्रीनगर    -2.5
गुलमर्ग-8.2
लेह    -12.0

आगरा    0.9
बरेली    3.8
लखनऊ    4.3
इलाहाबाद    10.3
वाराणसी    9.9

देहरादून    4.0
मुक्तेश्वर    3.0

कहां-कहां अधिक है तापमान
मुंबई    20.0 (न्यूनतम)
रायपुर    18.6
भोपाल    13.8
भुवनेश्वर    16.3

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed