फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   severe cold in delhi, mercury lower to 2.7 degree

उत्तर भारत में ठंड का कहर, दिल्ली का पारा 2.7 डिग्री पर

Fri, 04 Jan 2013 11:00 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 04 Jan 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
severe cold in delhi, mercury lower to 2.7 degree

दिल्ली में ठंड जबर्दस्त कहर ढा रही है। शुक्रवार को अलसुबह पारा 2.7 डिग्री तक लुढ़क गया। बुधवार को यहां ठंड ने 44 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया तो गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री पर पहुंच गया था।

विज्ञापन


उत्तर भारत के अन्य मैदानी इलाके पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में तापमान 1 डिग्री से नीचे पहुंच रहा है। पहाड़ी इलाके जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में तो जमा देने वाली ठंड पड़ रही है
विज्ञापन


कोहरे से यात्रियों की सांसत

वहीं, धुंध और ट्रेनों की थमी रफ्तार ने यात्रियों को परेशान कर दिया है। विमानों की रफ्तार भी धुंध के आगे पस्त दिख रही है। गुरुवार को भी कोहरे ने यातायात व्यवस्था को अपने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों देरी से चल रही ट्रेनों को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 41 से अधिक लोकल पैसेंजर ट्रेनों को भी निरस्त करने की घोषणा की है। बुधवार रात से अत्याधिक धुंध होने के कारण 10 ट्रेनों को फिर से निरस्त कर दिया गया वहीं छह विमान उड़ान नहीं भर सके जबकि 20 देरी से उड़ान भर सके।

कोहरे ने बुधवार रात 10:37 बजे से ही आईजीआई एयरपोर्ट के रनवे को चपेट में ले लिया था। लिहाजा सुबह साढ़े नौ बजे तक लो विजिबिलिटी प्रोसीजर (कृत्रिम रोशनी) लागू कर 111 विमानों का संचालन किया गया।

रेलवे की स्थिति तो और अधिक खराब है। तूफान आभा, जालंधर इंटरसिटी, आगरा कैंट इंटरसिटी, लिच्छवी एक्सप्रेस, लालकिला एक्सप्रेस समेत दस ट्रेनों को फिर से रद्द कर दिया गया।

वहीं महानंदा 20 घंटे, ब्रह्मपुत्र 16 घंटे, कानपुर सेंट्रल सात घंटे, ऊनांचल 12 घंटे समेत 25 ट्रेनें 3-20 घंटे की देरी से चल रही हैं। बुधवार को देरी से पहुंचने वाली करीब 12 ट्रेनों को परिवर्तित समय से चलाया गया। इससे यात्री बेहाल हैं। प्रतीक्षालय खचाखच भरा हुआ है और प्लेटफार्म रैनबसेरा बन गया है।

41 से अधिक लोकल ट्रेनें निरस्त
कोहरे की वजह से अब लोकल ट्रेन के यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उत्तर रेलवे ने दिल्ली आसपास समेत उत्तर रेलवे के अन्य स्टेशनों से संचालित होने वाली 41 ट्रेनों की सूची बनाई है। जिसे आज (शुक्रवार) से निरस्त करने का फैसला लिया गया है।

इससे दिल्ली से पलवल, गाजियाबाद, फरीदाबाद, फिरोजपुर, मुरादाबाद आदि जगह जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। दिल्ली-फिरोजपुर (ट्रेन संख्या 54641), दिल्ली-शामली (ट्रेन संख्या 54059), दिल्ली-रेवाड़ी (ट्रेन संख्या 54085),  निजामुद्दीन-पलवल (ट्रेन संख्या 64494), निजामुद्दीन-पलवल  (ट्रेन संख्या 64496) और दिल्ली से मुरादाबाद के बीच चलने वाली ट्रेन (54307) को चार जनवरी से 17 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है।


इसी तरह दिल्ली के आसपास के अन्य रेलवे स्टेशन से आवागमन करने वाली जालंधर-होशियारपुर (ट्रेन संख्या 74920), जालंधर-फिरोजपुर (ट्रेन संख्या 74399), लखनऊ-कानपुर (ट्रेन संख्या 54077), मुरादाबाद-बरेली (ट्रेन संख्या 74641) के अलावा जालंधर-अमृतसर, सुल्तानपुर-लखनऊ, वाराणसी-सुल्तानपुर, डेराबाबा-अमृतसर, हरिद्वार-ऋषिकेश, हापुड़-गाजियाबाद, मुरादाबाद-बरेली आदि लोकल पैसेंजर को शुक्रवार से 17 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। ऐसे में अब दिल्ली आसपास के यात्रियों की मुसीबत बढ़ने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed