{"_id":"c3261624-58f9-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"severe-cold-affect-life-in-north-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर भारत में भीषण ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
उत्तर भारत में भीषण ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत में रिकॉर्ड तोड़ ठंड से जनजीवन ठहर गया है और ट्रेनों से लेकर हवाई जहाज तक की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई राज्यों में सोमवार को तापमान माइनस में दर्ज किया गया। यूपी में मुजफ्फरनगर माइनस 0.7 डिग्री के साथ सबसे सर्द रहा। हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री और पंजाब के पठानकोट में माइनस 0.2 डिग्री पर पहुंच गया जबकि चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 6.1 डिग्री रहा, जो 30 साल में सबसे कम है।
विज्ञापन
वहीं, कश्मीर के द्रास में पारा शून्य से 27 डिग्री नीचे तो हिमाचल के केलांग का पारा माइनस 11 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली एनसीआर में भी पारा कहर बरपा रहा है। सोमवार को हिंडन का न्यूनतम तापमान माइनस 0.1 और गुड़गांव का 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली के जाफरपुर में पारा 0.3 और मुंगेशपुर में 0.7 डिग्री तक आ गिरा। अगले 48 घंटे में शीतलहर चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
यूपी के मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री दर्ज किया गया। इस सर्दी में पहली बार तापमान शून्य के नीचे पहुंचा है। आगरा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री और गाजीपुर-कानपुर में 2 डिग्री, नजीबाबाद में 1 डिग्री, अलीगढ़ और लखनऊ में 1.4 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। ठंड को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 12 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के रेवाड़ी में दस साल का रिकॉर्ड टूटा जहां तापमान माइनस 2 डिग्री तक पहुंच गया। पंजाब में पठानकोट का पारा माइनस 0.2 डिग्री पर पहुंच गया है, जो पिछले सात साल में सबसे कम है। हिमचल में केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 10.9, कल्पा माइनस 6.2, शिमला माइनस 0.6, मनाली माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तराखंड में 12 वर्षों का रिकार्ड तोड़ते हुए देहरादून का न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है।
जम्मू में सोमवार इतिहास का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से 12.3 डिग्री कम 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2011 में पारा 7.1 डिग्री दर्ज किया गया था। द्रास का न्यूनतम पारा माइनस 27 डिग्री, कारगिल माइनस 16.4, लेह माइनस 14.2 और श्रीनगर माइनस 4.9 डिग्री, गुलमर्ग माइनस 9.8 डिग्री रहा। कोहरे और मौसम की मार के चलते दिल्ली में 50 से ज्यादा ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं जबकि 18 ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। इसी तरह कोहरे के चलते राजधानी से15 विमान देर से उड़े जबकि लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर 132 विमानों का संचालन किया गया।