छोटा राजन से पूछताछ में होंगे कई खुलासे: मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस आयुक्त जावेद अहमद ने कहा कि छोटा राजन से पूछताछ के बाद कई अनसुलझे राजों से परदा उठेगा। छोटा राजन को पिछले महीने इंडोनेशिया के बाली में पकड़ा गया।
राजन के निर्वासन को यहां की सरकार ने मंजूरी दे दी है, लेकिन बाली एयरपोर्ट पर ज्वालामुखी की राख फैलने की वजह से यहां से विमान यात्रा बंद कर दी गई थी।
भारतीय अधिकारियों ने राजन को जल्द भारत भेजने के लिए रविवार को ही इंडोनिशयाई अधिकारियों से बात की थी। आज छोटा राजन भारत लाया पहुंच जाऐगा।
सबसे पहले पत्रकार की हत्या को लेकर राजन से पूछताछ
दूसरी तरफ, मुंबई के पुलिस आयुक्त जावेद अहमद ने भी कहा है कि छोटा राजन को जल्द ही मुंबई लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुंबई लाए जाने के बाद सबसे पहले पत्रकार ज्योतिराम दे उर्फ जे दे की हत्या के मामले में उससे पूछताछ की जाएगी।
जे दे एक स्थानीय अखबार में पत्रकार थे, जिनकी 11 जून, 2011 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने दाउद और छोटा राजन पर कई रिपोर्टें लिखी थीं।