{"_id":"4f947f04f9434b90e72dd36dfa3fb2cb","slug":"seventh-body-recovered-from-submarine-ins-sindhurakshak","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर में डूबी पनडुब्बी से एक और शव बरामद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सागर में डूबी पनडुब्बी से एक और शव बरामद
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 19 Aug 2013 07:38 PM IST
विज्ञापन
बचाव कार्य में जुटे भारतीय नौसेना के गोताखोर विस्फोट के बाद सागर में समा गई पनडुब्बी आईएनएस सिंधुरक्षक से सोमवार को एक और शव निकालने में कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन
जब इसमें धमाके हुए तब इस पनडुब्बी में तीन अधिकारियों समेत 18 नौसैनिक थे। अब तक गोताखोर सात शव निकालने में सफल रहे हैं। सभी शव बुरी तरह से झुलसे हुए हैं।
विज्ञापन
नौसेना के सूत्रों के अनुसार सोमवार को निकाले गए शव को भी पोस्टमार्टम के लिए जे जे हॉस्पिटल ले जाया गया।
रिपोर्ट के अनुसार गोताखोर पनडुब्बी का अगला दरवाजा भी खोलने में सफल रहे हैं। यह दरवाजा विस्फोट के बाद जाम हो गया था।
दुर्घटनाग्रस्त सिंधुरक्षक के सभी कंपार्टमेंट में पानी भरा है और शवों की तलाश में गोताखोर अभी भी जुटे हैं।
नौसेना के मेडिकल अधिकारियों ने पनडुब्बी से निकाले गए शवों के डीएनए सैंपलिंग के बाद अब उनके परिजनों के रक्त के नमूने लेने शुरू कर दिए हैं। जिससे शवों की पहचान की जा सके और उन्हें उनके परिजनों को सौंपा जा सके।
विज्ञापन
