{"_id":"df3c2cb0cc9e70c961d6dbd1f2397420","slug":"seven-year-girl-dies-after-falling-into-hot-sambhar-vessel","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में सांभर के बर्तन में गिरी बच्ची, मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
स्कूल में सांभर के बर्तन में गिरी बच्ची, मौत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Sep 2013 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में एक सात साल की बच्ची की मिडडे मील लेते हुए गर्म सांभर से भरे बर्तन में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
स्कूल के अन्य बच्चों का कहना है कि मिडडे मील लेने में हो रही धक्का मुक्की के कारण वह बर्तन में गिर गई और उस समय वहां कोई शिक्षक भी मौजूद नहीं थी।
बच्ची के माता-पिता ने भी हादसे के लिए स्कूल को जिम्मेदार ठहराया है।
मृतका अनुष्का चिक्कबल्लापुर जिले के दरीनायकना पाल्या प्राथमिक सरकारी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती थी।
वह मंगलवार को मिडडे मील लेने के लिए लाइन में लगी हुई थी। तभी दूसरे बच्चों की पिछे से हो रही धक्का मुक्की के कारण उसे झटका लगा और वह बर्तन में गिर गई।
बच्चों ने जल्द ही इसके बारे में शिक्षकों को बताया और लड़की को बैंगलुरू के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी बुधवार सुबह मौत हो गई। वह 70 प्रतिशत तक जल गई थी।
इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
अनुष्का के पिता मजदूर हैं। बच्ची के माता-पिता का कहना है कि शिक्षकों की लापरवाही के चलते यह हादसे हुआ है। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन