फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   seven people injured in fight between two groups

प्रेम प्रसंग में दो समुदायों में मारपीट, तनाव

Tue, 19 Jan 2016 04:42 AM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 04:42 AM IST
विज्ञापन
seven people injured in fight between two groups

प्रेम प्रसंग को लेकर क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर में दो समुदायों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। पथराव और मारपीट में दोनों ओर से महिला समेत सात ग्रामीण घायल हो गए। तनाव की सूचना से गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

विज्ञापन


एससी, एएसपी, सीओ समेत कई थानों की पुलिस ने गांव में डेरा डाल लिया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक की हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। इस मामले में एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर में सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे प्रेम प्रसंग को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद गहरा गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोल दिया। फिर क्या था दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

seven people injured in fight between two groups

तनाव की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालात बेकाबू देख एसओ ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इस पर एसपी संजीव त्यागी, एएसपी विजय गौतम, सीओ धनौरा मोहन लाल के अलावा बछरायूं, सैदनगली, डिडौली और महिला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

कुछ ही देर में गांव छावनी में तब्दील हो गया। मारपीट में परमवीर सिंह का बेटा प्रिंस, शुभम, पत्नी सीमा, मुकेश पुत्र समरपाल जबकि दूसरे पक्ष से इमामुद्दीन, निसार पुत्रगण शरफुद्दीन, इरशाद पुत्र निसार घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बेहद नाजुक हालत में प्रिंस को जिला अस्पताल से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। अंकुश पुत्र सुरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने इमामुद्दीन, निशार, इरशाद और मोबीन पुत्र तस्लीम के खिलाफ जानलेवा हमला समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

गांव में डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात

seven people injured in fight between two groups

दो समुदायों के बीच हुए तनाव के बाद गांव त्रिलोकपुर में डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात कर दी गई है। पीएसी ने गांव में डेरा डाल लिया है और सख्त आदेश दिए गए हैं कि झगड़ा करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाए।

-रजबपुर क्षेत्र के त्रिलोकपुरी गांव में दो समुदायों के बीच मारपीट हुई थी। स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
-संजीव त्यागी पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed