{"_id":"6f5ad9ee64e74baab2cb2f23a6138760","slug":"seven-people-died-due-to-swine-flu-in-rajasthan-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से राजस्थान में सात मौतें, खतरा बरकरार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
स्वाइन फ्लू से राजस्थान में सात मौतें, खतरा बरकरार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Jan 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से राजस्थान में इस साल अब तक सात मौतें रिकॉर्ड हो चुकी हैं। साथ ही, राजधानी जयपुर सहित आधा दर्जन जिलों में स्वाइन फ्लू का प्रभाव पाया गया है।
विज्ञापन
इन जिलों के 19 नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं। राजस्थान सरकार के निर्देश मिलने पर राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने सभी जिला अस्पतालों को स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के नमूने एकत्र करने और उन्हें जांच के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इधर, स्वास्थ्य अधिकारियों को एच1एन1 इन्फु एंजा के उपचार के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं का संग्रह रखने के लिए कहा गया है।
स्वाइन फ्लू से मौत के मामले जयपुर, कोटा, बांसवाड़ा, बाड़मेर तथा टोंक जिलों से सामने आए हैं। इन जिलों में कई नमूने पॉजिटिव आने से फ्लू का प्रभाव पाया गया है।
विज्ञापन
सीकर में भी स्वाइन फ्लू का प्रभाव है। विभाग ने जुकाम, बुखार तथा खांसी की शिकायत वाले लोगों को अस्पताल में जाकर जांच कराने की अपील की है।