फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Seven Navy personnel injured, two missing in submarine mishap

मुंबई में फिर पनडुब्बी हादसा, दो नौसैनिक लापता

Wed, 26 Feb 2014 03:13 PM IST
Updated Wed, 26 Feb 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
Seven Navy personnel injured, two missing in submarine mishap

भारतीय नौसेना को उस समय बड़ा झटका लगा, जब समुद्री परीक्षण पर निकली पनडुब्बी आईएनएस सिंधुरत्न में धुआं भरने से सात नौसैनिक बेहोश हो गए। इस हादसे में दो अधिकारियों लापता हो गए हैं।

विज्ञापन


हादसे के समय मामलों के वरिष्ठ अधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ पनडुब्बी के भीतर मौजूद थे। पनडुब्बी के भीतर 70 से अधिक नौसैनिक और अधिकारी मौजूद थे।

इन नौसैनिकों को तत्काल हेलीकॉप्टर से मुंबई स्थित नौसेना के अस्पताल आइएनएस आश्विनी ले जाया गया।

दुर्घटना की जांच के आदेश

Seven Navy personnel injured, two missing in submarine mishap

पनडुब्बी में अचानक धुआं भरने के कारणों का पता नहीं चला है। दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि बुधवार सुबह हुए इस हादसे के समय पनडुब्बी मुंबई की समुद्री तट से करीब 80 समुद्री मील दूर थी।

माना जा रहा है कि सिंधुरत्न का दिसंबर में रिफिट पूरा हुआ था। पनडुब्बी के हार्बर ट्रायल के बाद समुद्री परीक्षण चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डूब गई थी INS सिंधुरक्षक

Seven Navy personnel injured, two missing in submarine mishap

उल्लेखनीय है कि पिछले साल अगस्त में नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस सिंधुरक्षक विस्फोट होने के बाद डूब गई थी। इस हादसे में 18 नौसैनिकों की मौत हो गई थी।

करीब एक महीने पहले ही एक अन्य पनडुब्बी आईएनएस सिंधुघोष नौसेना की मुंबई गोदी में लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई थी। संयोग से यह पनडुब्बी उस हादसे के समय बाल-बाल बच गई थी क्योंकि यह सिंधुरक्षक के पास ही लंगर डाले हुए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed