फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   seven lakh quit up board exam.

सात लाख ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा

Wed, 11 Mar 2015 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 11 Mar 2015 10:16 AM IST
विज्ञापन
seven lakh quit up board exam.

पर्चा खराब होने और नकल माफिया के जाल में फंसकर फर्जी पंजीकरण करवाने वाले बोगस छात्र-छात्राओं ने परीक्षा से किनारा कर लिया है। हाईस्कूल की परीक्षा खत्म होने के एक दिन पहले तक यूपी बोर्ड परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या लगभग सात लाख पहुंच गई है।

विज्ञापन


वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय से बोर्ड परीक्षा छोड़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या सबसे अधिक है। वाराणसी कार्यालय के अधीन आने वाले जिलों से सबसे अधिक तीन लाख पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में सबसे अधिक बोगस परीक्षार्थी वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन पंजीकृत होते रहे हैं। इस क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आने वाले जिलों गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, चंदौली आदि में दूसरे राज्यों के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में पंजीकरण करवाकर परीक्षा में बैठाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में छात्रों ने नकल माफिया के मनमाफिक परीक्षा केन्द्र नहीं मिलने पर परीक्षा छोड़ दी जबकि इसके लाखों परीक्षार्थी गणित, अंग्रेजी, विज्ञान जैसे विषयों का पर्चा खराब होने के बाद परीक्षा छोड़ रहे हैं।

यूपी बोर्ड के अपर सचिव प्रशासन राजेन्द्र प्रसाद के अनुसार वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय से सबसे अधिक 3.05 लाख छात्रों से परीक्षा छोड़ दी है। इसमें हाईस्कूल में 1.92 लाख एवं इंटरमीडिएट में 1.13 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आने वाले जिलों में हाईस्कूल में 1.35 लाख और इंटरमीडिएट में 89 हजार परीक्षार्थी शामिल हैं।


मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आने वाले जिलों में हाईस्कूल में 79 हजार एवं इंटरमीडिएट में 39 हजार परीक्षार्थी शामिल हैं। बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आने वाले जिलों में हाईस्कूल में 42 हजार एवं इंटरमीडिएट में 35 हजार परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed