फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   seven killed in road accident

यूपीः ट्रक-वैन की भिड़ंत में सात की दर्दनाक मौत

Wed, 10 Dec 2014 08:35 AM IST
Updated Wed, 10 Dec 2014 08:35 AM IST
विज्ञापन
seven killed in road accident

एनएच-74 स्थित शेरकोट चुंगी के मोड़ के पास वैन और ट्रक की टक्कर में वैन में सवार 10 व्यक्तियों में से एक महिला और छह पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक मुरादाबाद के बंगला गांव के रहने वाले थे।

विज्ञापन


एक बालिका सहित तीन बच्चों को नाजुक हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर किया गया है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जाम लगा था।
विज्ञापन


सीओ हरेंद्र यादव ने बताया कि मृतक मुरादाबाद के बंगला गांव के निवासी हैं। इनके नामों का पता नहीं लग पाया है। मृतक ज्योति प्रकाश सैनी की साली की नगीना में शादी थी। वे वैन से शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में शरीक होकर लौट रहे थे वैन सवार

seven killed in road accident

सीएचसी प्रभारी ओपी यादव ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल 14 वर्षीय मुस्कान ने केवल इतना बताया कि वह बंगला गांव के रहने वाले हैं। इसके अलावा जानकारी नहीं दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार देर रात जब वैन गन्ने से लदे ट्रक को ओवरटेक कर आगे जाने का प्रयास कर रही थी तो अफजलगढ़ की दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक वैन के ऊपर चढ़ गया।

काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। हादसे में 35 वर्षीय महिला सहित छह पुरुषों की दर्दनाक मौत हुई है।

हादसे में घायल हुई 14 वर्षीय मुस्कान, दस वर्षीय विवेक व अन्य बालकों को चिंताजनक हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर भेजा गया है। सीओ हरेंद्र यादव ने मुरादाबाद पुलिस अधीक्षक के माध्यम से मृतक परिवार में सूचना पहुंचवा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed