फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   seven drown in delhi during ganpati immersion

दिल्ली में गणपति विसर्जन के दौरान सात डूबे

Sat, 29 Sep 2012 11:47 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 29 Sep 2012 11:47 PM IST
विज्ञापन
seven drown in delhi during ganpati immersion
गणपति विसर्जन के दौरान यमुना में अलग-अलग जगहों पर चार किशोर समेत सात लोग डूब गए। दमकल कर्मियों और गोताखोरों ने पांच शवों को निकाल लिया है, जबकि एक किशोर और एक युवक का अभी पता नहीं चल सका है। देर रात तक तलाश जारी थी। उत्तरी जिला पुलिस के मुताबिक, सभी घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शाम सवा चार बजे बुराड़ी में विसर्जन के दौरान राहुल (13) और शंकर (17) यमुना में डूब गए। सूचना मिलते ही गोताखोरों ने कुछ देर बाद ही दोनों के शव को निकाल लिया। दोनों किशोर बुराड़ी में रहते थे। वहीं सोनिया विहार में सीमापुरी निवासी कमल (17) डूब गया। उसका शव भी बरामद कर लिया गया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र इलाके में जहांगीरपुरी निवासी बंटी (21) और सोनू (20) डूब गए। सोनू का शव निकाल लिया गया है, जबकि बंटी की तलाश जारी है। उधर, बुराड़ी में ही देर शाम चंचल (19) और किशन (16) डूब गए। किशन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed