{"_id":"a47da02d89b3f60da6418fc675a67b47","slug":"seven-dead-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमोनिया रिसाव से गुजरात में 7 की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अमोनिया रिसाव से गुजरात में 7 की मौत
एजेंसी/मेहसाणा
Updated Sun, 08 Sep 2013 02:20 AM IST
विज्ञापन
उत्तरी गुजरात के वीजापुर तालुक में कोल्ड स्टोरेज फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक राणासन स्थित जीआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज फैक्ट्री में सात लोग फंस गए थे। इसके बाद फैक्ट्री में अमोनिया गैस सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में हुए लीकेज के कारण उनकी दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
राणासन पुलिस के मुताबिक सभी मृतक वीजापुर तालुक के पिल्वई गांव के रहने वाले थे। गैस लीकेज के कारणों की जांच की जा रही है।
बताया जाता है कि बचाव कर्मियों ने फैक्ट्री की छत काटकर अंदर प्रवेश किया।
इस सारे ऑपरेशन में मनसा, मेहसाणा और वीजापुर की तीन फायर बिग्रेड टीमों ने अंजाम दिया। इसके अलावा ओएनजीसी और पुलिसकर्मी भी इस ऑपरेशन में शामिल थे।