{"_id":"8108e226-3b26-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"seven-day-mourning-at-death-of-gujral","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजराल के निधन पर सात दिन का राजकीय शोक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गुजराल के निधन पर सात दिन का राजकीय शोक
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 01 Dec 2012 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री की याद करते हुए उन्हें महान नेता बताया। गुजराल को श्रद्धांजलि देने के लिए कैबिनेट की बैठक भी हुई, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया गया।
विज्ञापन
गुजराल के निधन पर सात दिन का राजकीय शोक रहेगा। वहीं उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ शनिवार को दिल्ली में होगा। कैबिनेट ने शोक संदेश में कहा है कि उनकी मृत्यु से देश ने एक महान नेता और स्वतंत्रता सेनानी खो दिया है। गुजराल ने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया था और वह भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जेल भी गए थे। वहीं एक प्रतिष्ठित राजनयिक के तौर पर वह यूएसएसआर में राजदूत रहे, जबकि कई देशों में विशेष दूत भी रहे। वह राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य भी रहे।
विज्ञापन