फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sethusamudram project

सेतुसमुद्रम परियोजना पर सरकार को जवाब देंगे स्वामी

Mon, 25 Feb 2013 09:49 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 25 Feb 2013 09:49 PM IST
विज्ञापन
sethusamudram project

सेतुसमुद्रम परियोजना के निर्माण पर अड़ी केंद्र सरकार को सर्वोच्च अदालत में जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रह्मण्यम स्वामी जवाब देंगे।

विज्ञापन


जस्टिस एचएल दत्तू की अध्यक्षता वाली पीठ ने सरकार के हलफनामे पर प्रति उत्तर दाखिल करने के लिए स्वामी को तीन हफ्ते का समय दिया है। इस अवधि में तमिलनाडु सरकार को भी हलफनामा दाखिल करना है।

स्वामी की ओर से रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की गई थी। सरकार ने 22 फरवरी को दाखिल हलफनामे में कहा था कि 829 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद इस परियोजना को बंद नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


अपनी परियोजना को आर्थिक और पर्यावरण के लिहाज से सही ठहराते हुए केंद्र ने वैकल्पिक मार्ग के लिए गठित पर्यावरणविद् आरके पचौरी समिति की सिफारिशों को नकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह समिति इस नतीजे पर पहुंची यह आर्थिक और पर्यावरण के लिहाज से व्यवहारिक नहीं है। समिति का मानना है कि तेल रिसाव से पर्यावरण के लिए खतरा पैदा होगा।

मगर जहाजरानी मंत्रालय ने हलफनामे में स्पष्ट कर दिया कि सरकार ने बहुत शीर्ष स्तर के शोध के आधार पर परियोजना को हरी झंडी दी है।

परियोजना समुद्र मार्ग निर्देशन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार 30 जून, 2012 तक परियोजना पर 829 करोड़ 32 लाख रुपये खर्च कर चुकी है। इस कारण पचौरी समिति की सिफारिशों को मानने का सवाल नहीं उठता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed