यौन शोषण के आरोप में जज निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुम्बई सेशन कोर्ट के जज को अपनी ही कोर्ट की एक सदस्य के यौन शोषण के आरोप में निलंबित कर दिया गया।
पीड़िता ने आरोप लगाया था कि मुम्बई सेशन कोर्ट के जज एमटी गायकवाड़ उसे आपत्तिजनक तरीके से घूरते हैं। मामले की शुरुआती जांच के बाद आरोप सही पाए गए। छानबीन में कई अन्य महिला कर्मचारियों ने जज के बारे में शिकायत की, जिसके बाद मुम्बई हाईकोर्ट की रजिस्ट्रार जनरल शालिनी जोशी ने आरोपी जज के निलंबन का फैसला लिया।
मंगलवार को आरोपी जज का निलंबन कर दिया गया।
आरोप सही तो बर्खास्त होंगे जज
इस मामले में पीड़िता ने तीन सप्ताह पहले शिकायत दर्ज कराई थी।
हाईकोर्ट के अधिकारी ने बताया कि इस मामले आरोपी जज से विभागीय पूछताछ भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पूछताछ सेशन कोर्ट या हाईकोर्ट के सीनियर जज करेंगे। यह फैसला मुम्बई हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस पूछताछ के बाद आरोपी जज के खिलाफ चार्टशीट दायर की जाएगी। पूछताछ के लिए आरोपी या तो खुद आ सकता है या अपने लिए वकील का इंतजाम कर सकता है। हालांकि पूछताछ के लिए समय तय नहीं किया गया है।