अब घर पर ही मिलने लगेंगी डाकघर की सारी सेवाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब डाकघर से जुड़े ग्राहकों को पैसा जमा कराने से लेकर पैसा निकालने व बीमा पॉलिसी तक को जमा करने के लिए डाकघर नहीं जाना पड़ेगा। चिट्ठी लेकर घर आने वाला डाकिया घर पर ही इन तमाम कार्यों को करने में सक्षम होगा।
डाक विभाग ने अपने ग्राहकों को घर पर ही सारी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए डाकियों को हाथ में लेकर चलने वाला इलेक्ट्रॉनिक उपकरण देने जा रहा है। यह उपकरण ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) से जुड़ा होगा ताकि डाकिया आपके घर पर गया है या नहीं, इसका भी आसानी से पता चल सकेगा।
आपके नाम की चिट्ठी या पार्सल लेकर जाने पर डाकिया को घर में कोई नहीं मिलने पर अब आपको एसएमएस अलर्ट भी दिया जाएगा ताकि आप अपने इलाके के डाकिए से संपर्क कर सके। ये सारी सुविधाएं आगामी सितंबर से लागू करने की तैयारी की जा रही है।
अगले साल तक बैंकिंग का भी मिल जाएगा लाइसेंस
डाक विभाग को उम्मीद है कि इस साल अगस्त-सितंबर तक डाक विभाग को भारतीय
रिजर्व बैंक से बैंकिंग का भी लाइसेंस मिल जाएगा और विभाग ने बैंकिंग
प्रणाली को भी लागू करने के लिए योजनाएं तैयार करने में जुट गया है।
मुख्य
पोस्टमास्टर जनरल वसुमित्र के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ
से आरंभ किए गए डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत कई सेवाएं शुरू करने की
योजना बनाई गई है।
भारतीय डाक में डिजिटल इंडिया से जुड़ी परियोजनाओं के
परिचालन के लिए 5,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि डाक विभाग
ग्रामीण इलाके के डाकघर को डिजिटल करने जा रहा है।
गांवों में पैसा भेजना होगा आसान
इसके लिए ग्रामीण
सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर विकसित किया जा रहा है जिसके तहत आधारभूत बैंकिंग,
बीमा, मेल प्रचालन से संबंधित दिन प्रतिदिन के कार्यकलापों के निष्पादन के
लिए 1.3 लाख ग्रामीण डाकघरों को लैपटॉप व इलेक्ट्रॉनिक हैंडसेट दिए
जाएंगे।
डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक हैंडसेट के
माध्यम से डाकिया ग्राहकों के घर पर जाकर ही इंश्योरेंस डिपॉजिट से लेकर
पोस्टल बैकिंग व मनीआर्डर लेन-देन तक कर सकेंगे। इन सभी उपकरणों में जीपीएस
लगा होगा ताकि यह पता चल सके कि डाकिया ग्राहक तक पहुंचा या नहीं या फिर
कब पहुंचा।
वसुमित्र ने बताया कि डाक विभाग ने मोबाइल मनी ट्रांसफर भी शुरू
किया है। इस सेवा को विस्तार दिया जा रहा है। पासवर्ड के माध्यम से मोबाइल
मनी ट्रांसफर को अंजाम दिया जा रहा है। इस सेवा से दूरदराज के गांवों में
तत्काल पैसा भेजना आसान हो जाएगा