फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Service Tax Gains in Budget 2016, Know what Expensive & Cheap

सर्विस टैक्स बढ़ने से लगा जोर का झटका, क्या हुआ महंगा-सस्ता?

Mon, 29 Feb 2016 07:28 PM IST
Updated Mon, 29 Feb 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
Service Tax Gains in Budget 2016, Know what Expensive & Cheap

मोदी सरकार का तीसरा बजट लोकसभा में पेश किया जा चुका है। इस बजट में जहां गरीबों और किसानों को लेकर कई बड़े ऐलान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने किए हैं। हालांकि मध्यम वर्ग को जोर का झटका जरूर लगा है।

विज्ञापन


जहां एक ओर आम बजट 2016-17 में वित्त मंत्री ने आयकर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया। लोगों को उम्मीद थी कि टैक्स स्लैब कुछ बदलाव इस बजट में होगा। इसके साथ-साथ अरुण जेटली ने सर्विस टैक्स में 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया। यानी सर्विस टैक्स 14.5 फीसदी से बढ़कर 15 फीसदी पहुंच गया है। सर्विस टैक्स में 0.5 फीसदी का कृषि कल्याण कर लगाया गया है।
विज्ञापन


सर्विस टैक्स बढ़ने का सीधा असर आम आदमी के जीवन पर होगा। सर्विस टैक्स बढ़ने से हर सेवा महंगी होगी। हवाई यात्रा महंगी होगी, साथ ही रेल टिकट भी महंगा होगा। केबल और सिनेमा देखना भी महंगा हो जाएगा। बीमा पॉलिसी महंगी हुई। मोबाइल बिल और होटल का खाना भी महंगा होगा। जिम जाना भी महंगा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा

Service Tax Gains in Budget 2016, Know what Expensive & Cheap

बजट में महंगे-सस्ते पर नजर डालें तो सभी कारें महंगी होंगी। छोटी कारों पर एक फीसदी का सेस लगाया जाएगा। एसयूवी पर 4 फीसदी सेस लगेगा। डीजल पर 25 फीसदी सेस लगाया गया है।

दस लाख से ज्यादा की कारें और महंगी होंगी। विकलांगों के सहायक उपकरण सस्ते होंगे। बीड़ी छोड़ सभी तंबाकू उत्पाद महंगे होंगे। गुटखा भी महंगा हुआ। कोयला भी महंगा हुआ।

सोने, हीरे के गहने महंगे होंगे। सिगरेट, सिगार महंगे होंगे। ब्रांडेड कपड़े भी महंगे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed