फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   servents of Uddhav Thackerey quarrel with knife in MatoShree

उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री में हुई चाकूबाजी

Tue, 17 Nov 2015 04:43 AM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 04:43 AM IST
विज्ञापन
servents of Uddhav Thackerey quarrel with knife in MatoShree

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री में रसोईयों के बीच चाकूबाजी हो गई। इस चाकूबाजी में दो नौकर घायल हो गए। मातोश्री में इस तरह की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला आपसी विवाद का था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की है। मुंबई पश्चिम उपनगर में बांद्रा स्थित कलानगर में उद्धव ठाकरे का मातोश्री आवास है, जहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहती है। उद्धव ठाकरे को भी जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।
विज्ञापन


ऐसे में मातोश्री में चाकूबाजी की घटना से पुलिस के हाथपांव फूल गए थे। डीसीपी बीरेंद्र मिश्र ने बताया कि बीते शनिवार को दो रसोइए सेवक और पंडित के बीच में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो नौकर भीड़ गए आपस में

servents of Uddhav Thackerey quarrel with knife in MatoShree

यह पूरा मामला उस वक्त हुआ जब पंडित ने सेवक की टांग खींचने का प्रयास किया। इसके बाद झगड़ा बढ़ गया। सेवक ने आपा खो दिया और गुस्से में सब्जी काटने वाली चाकू से पंडित पर हमला बोल दिया। इस दौरान वहां मौजूद नौकरानी मंदा भी घायल हो गई।

पंडित और सेवक दोनों नेपाली हैं और कई साल से मातोश्री में काम करते हैं। मातोश्री तीन मंजिला इमारत है। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के निधन के बाद पहली मंजिल बंद पड़ी है। बाल ठाकरे दूसरी मंजिल पर रहते थे लेकिन उसका बहुत कम इस्तेमाल होता है। तीसरी मंजिल पर उद्धव ठाकरे परिवार सहित रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed