उछाल: चुनाव नतीजों से पहले बाजार ने छुआ आसमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार बनने की
हालांकि जानकार बता रहे हैं कि शेयर बाजार में निवेशकों को काफी सावधानी और संयम बरतने की जरूरत है।
एनडीए को पूर्ण बहुमत का दावा करने वाले एग्जिट पोल सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद निफ्टी 7,000 और संसेक्स 2,300 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है।
अगर चुनाव के नतीजे इन अनुमानों पर खरे नहीं उतरे, तो बाजार इतनी ही तेजी से लुढ़क भी सकता है।
उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे तो बड़ा नुकसान
शेयर बाजार के इस उतार-चढ़ाव को देखते ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने अपने निवेशकों को चेतावनी जारी कर आगाह किया है। सीएलएसए का कहना है कि अगर शुक्रवार को चुनाव परिणाम उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहते, तब बाजार में बड़ी गिरावट आ सकती है। इसलिए निवेशक शेयरों की खरीद में संयम बरतें।
डाल्टन कैपिटल एडवाइजर्स के एमडी यूआर भट्ट का कहना है कि एनडीए की सीटें उम्मीद से कम रहने की सूरत में बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है। एडीए को 272 सीटें मिलने पर बाजार जितनी ऊंचाई पर पहुंच सकता है, वहां पहुंच गया है।
300 सीटें आईं तो होगा फायदा
इससे ज्यादा बाजार तभी उठेगा जब एनडीए के खाते में 300 से ज्यादा सीटें आएंगी। अगर एनडीए की सीटों का आंकड़ा 240-250 तक सीमित रहा तो शेयर बाजार में एक-डेढ़ फीसदी की गिरावट आ सकती है।
हालांकि, तब भी भाजपा की अगुवाई वाली सरकार बनने की संभावना रहेगी। अगर एनडीए को 230 से कम सीटें मिलती हैं और नई सरकार को लेकर अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो जाती है, तो इससे बाजार में बड़ी गिरावट का खतरा रहेगा।