एक्जिट पोल के असर से सेंसेक्स 491 अंक लुढ़का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे अभी औपचारिक रुप से सामने नहीं आए हैं, लेकिन एक्जिट पोल के नतीजों ने ही बाजार की हालत पतली कर दी है। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार के शुरूआती कारोबार के दौरान 314 अंक लुढ़क गया है।
मुंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार के कारोबार में 491 अंक लुढ़ककर 28,227 अंक पर बंद हुआ। खुदरा निवेशकों की फंड बिकवाली और चुनावी सर्वेक्षणों में भाजपा की संभावित हार के चलते बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है।
इसके अलावा तीसरी तिमाही में कुछ ब्लू चिप कंपनियों द्वारा आय को प्रोत्साहन देने में असफल रहने और रूपए की कमजोरी ने बाजार के सेंटिमेंट को काफी हद तक प्रभावित किया है।
निफ्टी की हालत भी हुई पतली
ऐसा नहीं है कि एक्जिट पोल के नतीजों ने सिर्फ मुंबई शेयर बाजार को ही प्रभावित किया है। इन नतीजों असर निफ्टी पर भी हुआ है। पचास शेयरों वाला निफ्टी भी 135 अंक लुढ़ककर 8,526 अंक पर बंद हुआ।
वहीं रियालिटी, ऑटो, मैटल और बैंकिंग सेक्टर के सेक्टोरल इंडेक्स भी कारोबार करते हुए नकारात्मक जोन में चले गए हैं और उन्हें 2.18 फीसदी का घाटा वहन करना पड़ा है।
ब्रोकर्स का कहना है कि भाजपा की सरकार बनने की संभवानाओं को कम होता देख बिकवाली के तेज होने से बाजार के सेंटिमेंट पर असर पड़ा है। वहीं रुपए के कमजोर होने ने भी इसमे इजाफा किया है। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 62.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।