फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sensational disclosure about rahul khatta

खट्टा पर सनसनीखेज खुलासा, पढ़कर रह जाएंगे सन्न

Thu, 18 Jun 2015 10:33 AM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 10:33 AM IST
विज्ञापन
sensational disclosure about rahul khatta

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में राहुल खट्टा के मारे जाने के बाद लगातार सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। बागपत ही नहीं कई राज्यों की पुलिस उसे पकड़ने के लिए कितनी मुस्तैद थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम का इंचार्ज बनकर सड़कों पर घूमता रहा और पुलिस उसे रोकने के बजाय सैल्यूट करती रही। सैकड़ों बार पुलिस के सामने आया, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार करना तो दूर उसे पहचान भी नहीं पाई।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने राहुल के पोस्टर गली-मोहल्ले और चौराहे पर ही नहीं अपने दफ्तर की दीवारों पर भी चिपकवा दिए थे। सभी पुलिस वालों को निर्देश दिए थे कि उनके मोबाइल में राहुल का फोटो जरूर हो। ताकि सामने आने पर उसे पकड़ा जा सके। पुलिस वालों ने राहुल की कितनी पहचान की, इसकी पोल सोमवार को बागपत कोर्ट में आए राहुल खट्टा के साथी नितिन अक्खेपुर ने खोल दी।

विज्ञापन

पुलिसवालों को ऐसे देता था चकमा

sensational disclosure about rahul khatta

नितिन अक्खेपुर ने मीडिया को बताया राहुल खट्टा अधिकांश समय गाड़ियों में रहता था। दिन में गाड़ी सड़कों पर दौड़ती रहती थी। उसके पास कार्बाइन, एसएलआर के अलावा भारी मात्रा में असलाह हर समय गाड़ी में रहता था।

पुलिस वाले गाड़ी की चेकिंग करते थे, लेकिन राहुल को पहचान नहीं पाते थे। कई बार राहुल पुलिस वालों को स्टाफ बताकर निकल जाता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार राहुल खट्टा चेकिंग के दौरान पुलिस वालों को खुद को स्वाट टीम का इंचार्ज बताता था और अन्य साथियों को टीम के सदस्य।

उसके पास पुलिस वाले ही असलाह होते थे इसलिए पुलिसकर्मी आसानी से समझ लेते थे कि यह विभाग के ही लोग हैं। पुलिसकर्मी उन्हें सलाम करके निकल लेते थे। अंत तक वह इसी प्रकार बचता रहा। सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा राहुल गैंग के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। उसके साथी नितिन अक्खेपुर को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

खट्टा की फोटो छपी टी-शर्ट पहनकर घूम रहे युवा

sensational disclosure about rahul khatta

सहारनपुर में पुलिस एनकाउंटर में पांच जून को मारे गए मोस्ट वांटेड राहुल खट्टा के आतंक से व्यापारी वर्ग बेशक परेशान हो, लेकिन वह अपने क्षेत्र के युवाओं के दिलों में अभी भी बसा हुआ है।

कुछ युवक उसका फोटो छपे टी-शर्ट पहनकर घूम रहे हैं। सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा अपराधी का महिमा मंडन करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली प्रभारी के.एम दोहरे ने कहा राहुल के साथी नितिन आक्खेपुर को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगा दी गई है। वह 20 जून को कोर्ट में पेश हो सकता है। उसी के बाद उन्हें उसका पुलिस कस्टडी रिमांड मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed