रेप मामले में फंसा CID का अफसर, सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रदेश के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया। इस अधिकारी के खिलाफ राजस्थान के जयपुर में एक महिला के साथ बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
आधिकारिक रिलीज में बताया गया है कि मध्य प्रदेश सीआईडी के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (एआईजी) अनिल मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
यह कदम 12 जुलाई को जयपुर में महिला पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं जैसे 376, 384 के तहत मामला दर्ज होने के बाद उठाया गया।
'पुलिस अधिकारी ने खींची आपत्तिजनक तस्वीरें'
हालांकि मिश्रा सभी आरोपों का खंडन कर चुके हैं। 43 वर्षीय एक महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि पुलिस अधिकारी ने उनकी बेटी और भतीजी की आपत्तिजनक तस्वीर भी खींची। मिश्रा इन आरोपों से भी इनकार करते रहे हैं।
महिला का पति धोखाधड़ी के मामले में भोपाल जेल में बंद है। महिला ने अपने बयान में कहा कि मिश्रा पिछले दो साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे। साथ ही उसके साथ जयपुर, इंदौर, जोधपुर और अन्य जगहों पर बलात्कार भी किया।
जयपुर पुलिस ने उसके आवास पर ही बयान दर्ज किया। पुलिस अधिकारी मिश्रा आरोपों से साफ इनकार करते रहे हैं। उनका कहना है कि भोपाल में धोखाधड़ी के मामले की विशेष जांच टीम का हिस्सा होने के कारण उन्हें फंसाया जा रहा है। उनका कहना है कि वह महिला और उसके परिवार को जानते हैं लेकिन बलात्कार और अन्य आरोप आधारहीन हैं।